OTT पर बिगड़ने वाला है मौसम, कल प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी Shah Rukh Khan की Pathaan

शाहरुख खान की पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए रिकॉर्ड बनाए। अब पठान ओटीटी अमेज़न प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है

Pathaan OTT Release: किंग ऑफ बॉलीवुड शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) ने सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पठान कल यानी 22 मार्च को अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। पठान बॉलीवुड की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी है। फिल्म ने बॉलीवुड और साउथ की सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है। इसके अलावा फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी काफी शानदार कमाई की है। पठान से शाहरुख खान ने करीब 4 साल बाद बड़े परदे पर वापसी की है।

कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौसम बिगड़ने वाला है। प्राइम वीडियो ने पठान का पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी कि फिल्म 22 मार्च को स्ट्रीम होगी। प्राइम वीडियो ने पठान का पोस्टर शेयर करने के साथ कैप्शन दिया है कि, ‘हमें मौसम में उथल-पुथल का आभास होता है, आखिर पठान आ रहे है!’ पठान प्राइम वीडियो पर 22 मार्च हिंदी, तमिल और तेलुगू में। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1000 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली पठान का ओटीटी पर आने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

शाहरुख खान की पठान को भारत में 800 और 20 देशों के 135 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। पठान एक ऐसी फिल्म है जो अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है और अब ओटीटी पर भी रिलीज होगी। पठान ने भारत में 549 करोड़ की कमाई की है। जबकि वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 1049 से ज्यादा का कलेक्शन किया है। पठान में सलमान खान ने कैमियो रोल प्ले किया था, जो फैंस को काफी पसंद आया था।

पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक ओटीटी पर रिलीज हो रही पठान में कट किए गए सीन को एड कर रिलीज किया जाएगा। है। हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पठान के बाद शाहरुख खान ‘जवान’ और ‘डंकी’ में नजर आने वाले है। इन दोनों फिल्मों को इसी साल रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़े: Suniel Shetty ने की Shah Rukh Khan की तारीफ, सुनाया Main Hoon Na का किस्सा

ताज़ा ख़बरें