Rohit Shetty ने पूरी की Indian Police Force की शूटिंग, Shilpa Shetty ने शेयर किया वीडियो

रोहित शेट्टी ने अपनी डेब्यू वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग पूरी कर ली है। इस सीरीज में शिल्पा शेट्टी पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाली है। शिल्पा ने रोहित के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों स्लो वॉक करते नजर आ रहे है

Rohit Shetty Indian Police Force: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपनी पहली वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ (Indian Police Force) को लेकर सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने इसकी शूटिंग पूरी कर ली है। इसकी जानकारी शिल्पा शेट्टी ने दी है। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर रोहित शेट्टी के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके साथ रोहित शेट्टी की टीम भी नजर आ रही है। रोहित शेट्टी की इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं।

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किए वीडियो को ड्रीम टीम बताया है। वह रोहित शेट्टी के साथ स्लो मोशन में वॉक करती नजर आ रही है। उनके साथ उनकी टीम भी स्लो वॉक करती नजर आ रही है। उन्होंने सभी मेंबर्स का आभार व्यक्त किया है और एक नोट भी शेयर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में रोहित शेट्टी का भी शुक्रिया भी अदा किया और इस यात्रा को बेहद खूबसूरत और यादगार बताया है। बता दें कि इंडियन पुलिस फोर्स में शिल्पा शेट्टी एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी।

इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले है। शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लेटेस्ट वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। साथ ही वह ट्रेंडिंग वीडियो पर रील भी बनाती रहती है। उनके इस वीडियो को फैंस काफी पसंद करते है और कमेंट भी करते है। अपने नए वीडियो में शिल्पा शेट्टी ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है. वहीं रोहित शेट्टी ने ब्लू शर्ट और ब्लू पैंट पहन रखा है।

इंडियन पुलिस फोर्स अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। इसकी रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है। इस सीरीज की शूटिंग के दौरान रोहित शेट्टी और शिल्पा शेट्टी का एक्सीडेंट भी हो गया था। ठीक होने के बाद उन्होंने तुरंत शूटिंग शुरू कर दी। रोषित रोहित शेट्टी ने एक्सीडेंट के बाद दूसरे दिन शूट पर वासपी की। रोहित शेट्टी जल्द अजय देवगन के साथ ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग शुरू करने वाले है। वह अपनी कॉप यूनिवर्स को आगे बढ़ा रहे है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ‘सिम्बा’ और अक्षय कुमार ‘सूर्यवंशी’ बनकर कैमियों भी कर सकते है।

ये भी पढ़े: Sushmita Sen ने शुरू की Aarya 3 की शूटिंग, एक्ट्रेस ने सेट से शेयर किया वीडियो

ताज़ा ख़बरें