Pathaan इस OTT  प्लेटफॉर्म पर इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होने जा रही है

Pathaan OTT: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ जिसने देशभर के सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की है। इस फिल्म ने बॉलीवुड समेत साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों के बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई है। पिछले महीने 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, यह फिल्म लगभग फरवरी 2023 के अंत तक सिनेमाघरों में टिकी रही है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में काफी सारे दर्शक मिले। हालांकि, कुछ फैंस इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, तो उन फैंस के लिए अब एक खुशखबरी है। 

फैंस जो इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, वे अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। सूत्रों के अनुसार यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 26 अप्रैल 2023 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में फैंस को वह सीन भी देखने को मिलेंगे, जो फिल्म से काट दिए गए थे। यह तो पक्का की ‘पठान’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। हालांकि, इस फिल्म को अमेजन प्राइव वीडियो पर कब रिलीज किया जायेगा, इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

अगर बात करें फिल्म ‘पठान’ की, तो इस फिल्म ने अबतक वर्ल्डवाइड लेवल पर बॉक्स ऑफिस पर एक हजार करोड़ रुपए से अधिक तक की कमाई कर ली है। फिल्म ने भारत में 510 करोड़ रुपए से अधिक तक की कमाई कर ली है। इस फिल्म ‘बाहुबली 2’ का भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। शाहरुख की इस फिल्म ने बॉलीवुड के चल रहे बुरे दौर को भी खत्म कर दिया है।

शाहरुख की ‘पठान’ से पहले बॉलीवुड की कई फिल्में फ्लॉप हो रही थी। इसके अलावा साउथ की फिल्में बॉलीवुड की फिल्मोंं पर भारी पड़ रही थीं। एक समय ऐसा लग रहा था कि बॉलीवुड अब खत्म होने के कगार पर है, लेकिन शाहरुख की ‘पठान’ ने सारे बॉक्सऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए है और बॉलीवुड को एक नई उम्मीद की किरण दिखाई।

शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ ने सिनेमाघरों में तो सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। अब देखना होगा कि यह फिल्म ओटीटी पर क्या कमाल दिखाती है।

ये भी पढ़ें: Uorfi Javed ने ठुकराया Khatron Ke Khiladi 13 का ऑफर, जानें कब शुरू होगा शो

ताज़ा ख़बरें