जानें फैंस और क्रिटिक्स को कितनी पसंद आई Sara Ali Khan की Gaslight

सारा अली खान, विक्रांत मैसी और चित्रांगदा सिंह स्टारर फिल्म गैसलाइट को आज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज कर दिया गया है

Sara Ali Khan Gaslight: बॉलीवुड की अभिनेत्री सारा अली खान, चित्रांगदा सिंह और विक्रांत मैसी की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म गैसलाइट को आज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म को लेकर क्रिटिक्स और फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

फैंस और क्रिटिक्स ने ट्विटर पर इस फिल्म को लेकर काफी अच्छे-अच्छे ट्विट किए हैं। फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म क्रिटिक सिद्धार्थ कनन ने इस फिल्म का रिव्यू करते हुए ट्विट करते हुए लिखा कि,’’गैसलाइट, एक रहस्यपूर्ण मर्डर मिस्ट्री जिसने हमारे होश उड़ा दिए और हमें अपनी सीटों से बांधे रखा। चिंता के पलों से भरी एक एक्शन से भरपूर तेज-तर्रार फिल्म। अच्छी परर्फोमेंस और बेहतरीन क्लाईमैक्स को देखने के लिए यह फिल्म देखें।’’
https://twitter.com/sidkannan/status/1641668108292325376
इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री के एक और क्रिटिक जोगिंदर तुतेजा, ‘’पवनकृपलानी की गैसलाइट में सारा अली खान का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन। शानदार! जाने का रास्ता, सारा। ऐसा कुछ आना ही था और आपने कर दिखाया। यह वास्तव में रहस्मयी फिल्म है!’’
https://twitter.com/Tutejajoginder/status/1641650534179557376

https://twitter.com/its__tisha/status/1641678855625916416
फिल्म क्रिटिक के अलावा फैंस ने भी इस फिल्म को लेकर कमेंट्स किए हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’अभी-अभी #गैसलाइट खत्म की और मैं हैरान हूं, एक बार फिर सारा ने खुद को साबित किया! निश्चित रूप से रिंकू के बाद मेरा पसंदीदा रोल !! कहानी बहुत अच्छी लिखी गई थी! विक्रांत और चित्रांगदा को भी सलाम।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’गैसलाइट मूवी देखी जीरो एक्सपेक्टेशंस के साथ मजा आ गया। पूरी थ्रिलर फिल्म है। सोचा नी था ऐसा कुछ एक्सपीरियंस करने को मिलेगा। फिल्म देखकर मजा आ गया है। फिल्म में सारा अली खान और विक्रांत मैसी शानदार काम किया है।’’

https://twitter.com/its__tisha/status/1641678855625916416
इसके अलावा एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’और गैसलाइट इसका प्रमाण है। जिस तरह से उन्होंने मीशा के रूप में अलग-अलग शेड्स दिखाए। इस फिल्म ने वास्तव में दिखाया कि वह कितनी प्रतिभाशाली है और देख सकती है कि उसने कितनी मेहनत की है और मुझे वास्तव में सारा अली खान पर गर्व है।’’

ये भी पढ़ें: Pawan Singh ने याद किए अपने संघर्ष के दिन बोले साइकिल से शो में गाना गाने जाया करता था

ताज़ा ख़बरें