Kartik Aaryan पर लट्टू हुई Neena Gupta, बेटी Masaba को आया गुस्सा

Neena Gupta On Kartik Aaryan : नेटफ्लिक्स की फेमस वेब सीरीज मसाबा मसाबा 2 का टीजर हो गया है रिलीज। जिसमें नीना गुप्ता कार्तिक आर्यन पर फिदा होती हुई नजर आ रही हैं, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Neena Gupta On Kartik Aaryan : बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपने फैंस का दिल जीतना बखूबी जानती है। ऐसे में लाखों-करोड़ों लड़कियां कार्तिक आर्यन पर जान छिड़कने हैं। लेकिन अब आपको बता दे कि बाकी लड़कियों की तरह ही बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) कार्तिक आर्यन को देख उन पर हो गई लट्टू। हाल ही में कार्तिक आर्यन बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म भूल भुलैया 2 में नजर आए। इस फिल्म से उन्होंने हर किसी को हंसाया और उनका दिल चुरा लिया।

आपको बता दे कि बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे। आपको बता दें कि हालही में नेटफ्लिक्स की फेमस वेब सीरीज मसाबा मसाबा सीजन 2 (Masaba Masaba Season 2) का टीजर रिलीज किया गया। इस टीजर में कार्तिक आर्यन की झलक दिखाई दी गई है। बता दें कि इसमें कार्तिक आर्यन, नीना गुप्ता (Neena Gupta) और मसाबा गुप्ता के साथ नजर आ रहे है।

बात करें अगर मसाबा मसाबा सीजन 2 (Masaba Masaba Season 2) के सामने आए इस टीजर में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) एक डॉक्टर के रोल में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में वह अपने आप को डॉक्टर ‘के’ बता रहे हैं। तो वही मसाबा गुप्ता कार्तिक आर्यन को देख कर हैरान हो जाती हैं, लेकिन नीना गुप्ता (Neena Gupta) उन्हें देखकर उन पर फिदा हो जाती है और जमकर उनकी तारीफ करती हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इस सीरीज में कैमियो करते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें कि मसाबा मसाबा सीजन 2, 29 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। इस वेब सीरीज का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : ग्रीन साड़ी में Mrunal Thakur ने लगाया ग्लैमरस का तड़का, फोटो देख आप भी हो जाएंगे फिदा

ताज़ा ख़बरें