सादगी भरी फिल्मों के लिए मशहूर थे J.Om Prakash, Jeetendra को बनाया था कामयाब एक्टर

फिल्म निर्माता निर्देशक जे ओम प्रकाश की आज जयंती है। जे ओम प्रकाश ने अपने फिल्मी करियर में आस का पंक्षी से लेकर आदमी खिलौना है जैसी फिल्में बनाई हैं

J Om Prakash Birth Anniversary: अपनी सादगी भरी फिल्मों से लोगों के दिलों में 70 और 80 के दशक में निर्माता-निर्देशक जे ओम प्रकाश ने खास जगह बनाई थी। जे ओम प्रकाश की फिल्में उस दशक में सफलता का पर्याय मानी जाती थी। 24 जनवरी 1926 को पाकिस्तान के सियालकोट में जन्मे जे ओम प्रकाश ने शुरूआती दौर में एक फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में बतौर क्लर्क काम करते थे। कुछ समय के बाद वो मैनेजर बना दिए गए। भारत पाकिस्तान के विभाजन के बाद इनका परिवार मुंबई आ गया।

अब चूंकि जे ओम प्रकाश फिल्मों से जुड़ी चीजों को जानते थे, इसलिए उन्होने मुंबई आकर फिल्म बनाने का फैसला किया और लेखक राजेंद्र सिंह बेदी व मोहन कुमार की लिखी कहानी पर फिल्म बनाने का फैसला लिया। जे ओम प्रकाश की पहली फिल्म आस का पंक्षी 1961 में रिलीज हुई। जिसे मोहन कुमार ने निर्देशित किया था और इस फिल्म में राजेंद्र कुमार व वैजयंतीमाला बतौर लीड कलाकार नजर आए थे। फिल्म बेहद ही कामयाब रही और जे ओम प्रकाश का सिक्का हिंदी सिनेमा में चल गया। इसके बाद जे ओम प्रकाश ने आई मिलन की बेला,आए दिन बहार के और आया सावन झूम के जैसी फिल्में बनाई। इन फिल्मों की कामयाबी ने जे ओम प्रकाश को बड़े फिल्म निर्माताओं में शामिल कर दिया।

साल 1974 में रिलीज फिल्म आपकी कसम से जे ओम प्रकाश ने शानदार निर्देशन किया। इस फिल्म में राजेश खन्ना,मुमताज़ और संजीव कुमार ने काम किया था। इस फिल्म के बाद तो कई फिल्मों का निर्देशन जे ओम प्रकाश ने किया। जिनमें आक्रमण,अपनापन,आशा और अर्पण जैसी फिल्में हैं। इन फिल्मों की कामयाबी ने जीतेंद्र को स्टार बना दिया था। अपनी कंपनी फिल्मयुग के बैनर तले 90 के दशक में भी जे ओम प्रकाश ने फिल्में बनाई लेकिन 90 के दशक के शुरूआती दौर में रिलीज वो फिल्में नहीं चल पाई।

जे ओम प्रकाश की फिल्मों की एक खास बात और होती थी कि फिल्म का शीर्षक अ अक्षर से शुरू होता था। इसके बाद उनके दामाद राकेश रोशन ने के अक्षर से फिल्में बनाई हैं। जे ओम प्रकाश अभिनेता ऋतिक रोशन के नाना थे। ऋतिक ने जे ओम प्रकाश से एक्टिंग के बारे में कुछ सीखा है और ऋतिक उन्हे अपना सुपर टीचर मानते थे। 93 साल की उम्र में 07 अगस्त 2019 को जे ओम प्रकाश का निधन हो गया।

ये भी पढ़े: Pathaan ने रिलीज से पहले तोड़ दिया इन फिल्मों का रिकॉर्ड, लिस्ट में RRR भी शामिल

ताज़ा ख़बरें