Taimur and his Spanish teacher Eshleen: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अक्सर अपनी क्यूट हरकतों की वजह से सोशल मीडिया की सुर्खियों में बने रहते है। आपको बता दे, स्टार किड तैमूर अली खान के बहुत चाहने वाले है। जो उनकी एक झलक पाकर बहुत खुश हो जाते हैं। आपको बताते चले हालही में सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे। सैफ अपने परिवार के साथ पटौदी के लिए रवाना हुए थे जहां वह इस वक्त क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। यहां पर कुछ वक्त बिताने के बाद करीना दिल्ली के लिए रवाना होंगी जहां पर वह लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग आमिर खान के साथ करेंगी। करीना अक्सर तैमूर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है।

हालही में 5 महीने की प्रेग्नेंट करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में करीना के बेटे तैमूर अली खान अपनी स्पैनिश टीचर के साथ नजर आ रहे हैं। आपको बता दे , तैमूर इन दिनों अब स्पैनिश सीख रहे है। हलाकि, जब तक तैमूर मुंबई में थे तब तक वह ऑनलाइन क्लास के जरिए स्पैनिश लैंग्वेज सीखते थे। लेकिन अब उनकी टीचर खुद पटौदी पैलेस में उनको क्लास देने आ गई है।

तैमूर की स्पैनिश टीचर एशलीन एस जॉली (Eshleen S Jolly) गुरुग्राम स्थित पटौदी पैलेस पहुंचीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में जॉली करीना कपूर खान और तैमूर के साथ नजर आ रही हैं। तैमूर को प्यार से टिमटिम भी बुलाया जाता है। करीना कपूर अक्सर अपने बेटे की नई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

इस तस्वीर में तैमूर अपनी टीचर को फ्लॉवर्स देते नजर आ रहे है।

तस्वीरें शेयर करते हुए एशलीन एस जॉली ने लिखा- “आखिरकार ऑफ स्क्रीन अपने स्पैनिश स्टूडेंट से मेरी मुलाकात हो ही गई.”