Bollywood Celebrities on Instagram: इंस्टाग्राम पर इन सेलिब्रिटीज का है जलवा, इतने मिलियन है इनके फॉलोअर्स

सोशल मीडिया के जरिए सेलेब्स अक्सर अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते है और उनसे जुड़े रहने की पूरी कोशिश करते है। तो चलिए आज आपको बताते है बॉलीवुड के किस सेलेब्स के इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोअर्स हैं।

Bollywood Celebrities Followers on Instagram: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री (Bollywood Celebrities) के सेलिब्रिटीज अक्सर अपने फैंस को ख़ुश रखने के लिए पूरी कोशिश करते है। सोशल मीडिया के जरिए सेलेब्स अक्सर अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते है और उनसे जुड़े रहने की पूरी कोशिश करते है। तो चलिए आज आपको बताते है बॉलीवुड के किस सेलेब्स के इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोअर्स हैं।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से हॉलीवुड तक अपनी अदाकारी से धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड की टॉप 1 सेलिब्रिटी है जिसके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 65. 6 मिलियन यानी 6 करोड़ 56 लाख फॉलोअर्स हैं।

श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने डांस से भी फैंस का दिल जितने में कामयाब रहती है। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 63.8 मिलियन यानी 6 करोड़ 38 लाख फॉलोअर्स हैं। एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स एन्जॉय करनेवाली दूसरी नंबर पर टॉप सेलिब्रिटी हैं।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 57.8 मिलियन यानी 5 करोड़ 78 लाख फॉलोअर्स हैं।

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के इंस्टाग्राम पर 51.1 मिलियन यानी 5 करोड़ 11 लाख फॉलोअर्स हैं।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) सोशल मीडिया पर अक्सर अपने नए फोटोज और वीडियोज से फैंस का मनोरंजन करती रहती है। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 54.1 मिलियन यानी 5 करोड़ 41 लाख फॉलोअर्स हैं।

जैकलीन फर्नांडिस

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आएदिन अपने एक से बढ़कर एक फोटोज और वीडियोज से फैंस को अपना दीवाना बना देती है। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 52.9 मिलियन यानी 5 करोड़ 29 लाख फॉलोअर्स हैं।

सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान (Salman Khan) सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फोल्लोविंग एन्जॉय करते है। इन्हें इंस्टाग्राम पर 41.7 मिलियन यानी 4 करोड़ 17 लाख फॉलोअर्स फॉलो करते हैं।

रणवीर सिंह

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अक्सर अपने अलग-अलग लुक से फैंस का दिल जीत लेते है। अभिनेता के इंस्टाग्राम पर 35.6 मिलियन यानी 3 करोड़ 56 लाख फॉलोअर्स हैं।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) के इंस्टाग्राम पर 25.3 मिलियन यानी 2 करोड़ 53 लाख फॉलोअर्स हैं।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाडी यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के इंस्टाग्राम पर 51.7 मिलियन यानी 5 करोड़ 17 लाख फॉलोअर्स हैं।

ये भी पढ़े: Janhvi Kapoor Photos: जाह्नवी कपूर का इंटेंस फोटोशूट हो रहा है वायरल, दिखा बोल्ड अंदाज, देखे PHOTOS

ताज़ा ख़बरें