Amrapali Dubey Birthday: यूट्यूब की क्वीन आम्रपाली दुबे आज मना रही है अपना 34वां बर्थडे

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस और भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) आज अपना यानि 11 जनवरी को अपना 34वां बर्थडे मना रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।

Amrapali Dubey Birthday: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस और भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) आज अपना यानि 11 जनवरी को अपना 34वां बर्थडे (Amrapali Dubey Birthday) मना रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। आम्रपाली दुबे अपनी सुंदरता, क्यूटनेस, और एक्टिंग स्किल से लोगों को अपना दीवाना बना देने वाली आम्रपाली टीवी और फिल्म जगत की सबसे सफल और जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं।

आम्रपाली को भोजपुरी सिनेमा में 6 साल का ही वक्त हुआ है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग गजब की है। आम्रपाली भोजपुरी इंडस्ट्री की वो एकमात्र एक्ट्रेस हैं जिनके गानों को यूट्यूब पर सबसे ज्यादा व्यूज मिलते है। वही आम्रपाली के एक भोजपुरी गाने राते दिया बुता के पिया क्या क्या किया गाने में उनके डांस के वीडियो ने हर रिकॉर्ड को तोड़ डाला था। 11 जनवरी 1987 को जन्मीं आम्रपाली दुबे मूल रूप से गोरखपुर की हैं लेकिन उनके दादा मुंबई में ही बस गए थे इसीलिए उनका पालन पोषण भी मुंबई में हुआ है।

आम्रपाली दुबे ने मुंबई के भवन्स कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। वो शुरुवात से ही एक्ट्रेस बनना चाहते थे। साल 2008 में जब वो पहली ‘सात फेरे’ नाम के टीवी शो में नज़र आई थीं। हालांकि पहचान मिली 2010 में जब आम्रपाली ने तेरे पलकों की छांव नामक सीरियल में सुमन नाम का लीड रोल किया था। इस टीवी शो से उन्होंने खूब नाम कमाया। टीवी शो करते करते आम्रपाली का रूझान भोजपुरी सिनेमा में हुआ।

Amrapali Dubey Birthday

2014 में आम्रपाली दुबे ने ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ फिल्म से डेब्यू किया था और पहली ही फिल्म जबरदस्त हिट रही। इस फिल्म में साथ में निरहुआ यानि दिनेश लाल यादव थे। तब से लेकर अब तक ये जोड़ी हिट है। अब तक वो तकरीबन 25 भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जिनमें से 19 फिल्मों में उन्होंने सुपरस्टार निरहुआ के साथ काम किया है।

सोशल मीडिया और पर्दे पर अपने हॉट अवतार से आम्रपाली कई बार सनसनी मचा चुकी हैं। आम्रपाली ना केवल एक्ट्रेस बल्कि एक सिंगर भी हैं। उनका पहला एल्बम ‘आवा ऐ आम्रपाली निरहुआ रंग डाली’ खूब पॉपुलर हुआ था। पवन सिंह के साथ भी कई फिल्मों में कर चुकीं आम्रपाली ने कई गानों में अपनी आवाज भी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, आम्रपाली के पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे। लेकिन आम्रपाली बन गई एक्ट्रेस। आम्रपाली दुबे भोजुपरी इंड्स्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं।

Amrapali Dubey Birthday

ताज़ा ख़बरें