Rocky Bhai निभायेंगे Nitesh Tiwari की Ramayana में Ravana का किरदार, जाने कौन बनेंगे भगवान Ram

नीतिश तिवारी ने अपनी फिल्म रामायण के लिए कास्टिंग शुरु कर दी है। रामायण में ऋतिक रोशन ने रावण का किरदार निभाने से मना कर दिया है।

Ramayana: बॉलीवुड को दंगल और छिछोरे जैसी फिल्में देने वाली नीतिश तिवारी अब अपने अगले प्रोजेक्ट रामायण को बनाने वाले हैं। नीतिश तिवारी रामायण पर एक बड़े बजट की फिल्म बनाने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार उन्होंने इस फिल्म की कास्टिंग पर काम शुरु कर दिया गया है। उन्होंने भगवान राम के रोल के लिए रणबीर कपूर को सिलेक्ट किया है। इसके अलावा रावण के रोल के लिए उन्होंने पहले बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन को चुना था। 

लेकिन अब खबर आ रही है कि ऋतिक ने रावण के रोल को करने से मना कर दिया है। इसी बीच नीतिश ने यह रोल पैन इंडिया स्टार और कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश को देने को सोचा है। उन्होंने यश से इस रोल के लिए बातचीत शुरु कर दी हैं। हालांकि, अभी तक यश ने इस रोल के लिए कोई आधिकारिक पुष्टि नहींं दी है। इसके अलावा नीतिश तिवारी ने भी इसपर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है। 

सूत्रों के अनुसार ऋतिक रोशन ने रावण का रोल ना करने से इसलिए मना कर दिया है, क्योंकि वे अब कोई निगेटिव किरदार नहीं करना चाह रहे हैं। उन्होंने ने कहा है कि वे अभी सिर्फ लीड रोल ही करना चाहते हैं।

हालांकि, ऋतिक की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं आई है कि वे इस रोल को क्यों नहीं करना चाहते हैं। परंतु यह पक्का है कि वे रावण का रोल नहीं कर रहे हैं।

अगर बात करे नीतिश तिवारी की रामायण की तो यह एक ट्राईलॉजी फिल्म हो सकती हैं। मतलब इस फिल्म को तीन भागों में बनाया जा सकता है। इस फिल्म में भगवान राम के रोल के लिए रणबीर कपूर ही नीतिश की पहली पंसद हैं। लेकिन इसपर अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है कि रणबीर ही भगवान राम का किरदान निभायेंगे। इसके अलावा मां सीता के रोल के लिए साउथ की प्रतिभाशाली अभिनेत्री साई पल्लवीं का नाम लिया जा रहा है। लेकिन इसकी भी कोई पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार नीतिश तिवारी जल्द ही इस फिल्म की कास्टिंग को फाइनल करने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरु होने की उम्मीद है। यह फिल्म तमिल, तेलुगू, हिंदी और कन्नड़ में रिलीज होगी।

ताज़ा ख़बरें