जानिए क्यों Divya Dutta नहीं करना चाहती थी फिल्म Bhaag Milkha Bhaag?

साल 2013 में आई सुपरहिट फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ में फरहान अख्तर की बहन का किरदार निभाने वाली दिव्या इस फिल्म को करना नहीं चाहती थी।

Why Divya Dutta not wanted to do Bhaag Milkha Bhaag: साल 2013 में आई सुपरहिट फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ जोकि दिवंगत भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह की बायोपिक थी। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था। यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। इस फिल्म में फरहान की एक्टिंग की काफी सरहाना की गई थी, इसके फिल्म में मिल्खा सिंह की बहन का किरदार निभाने वाली दिव्या दत्ता की भी काफी तारीफी हुई थी। 

दिव्या के बहन वाले किरदार को सबने काफी ज्यादा पसंद किया था। लेकिन दिव्या शुरुआत में इस फिल्म को करने के लिए राजी नहीं हुई थी। दिव्या ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। दिव्या ने इस फिल्म को फरहान अख्तर के चलते मना किया था। दिव्या का फरहान पर काफी बड़ा क्रश था, इसलिए दिव्या इस फिल्म को करना नहीं चाहती थी। 

इस बात का खुलासा दिव्या ने हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में किया है। दिव्या ने कहा कि,  ‘’वह इस फिल्म को इसलिए नहीं कर रही थीं क्योंकि उस वक्त फरहान पर उनका बहुत क्रश था।  दिव्या ने सोचा कि ‘मैं  फरहान की बहन का रोल क्यों करूं?’’ लेकिन जब फिल्म के डायेरक्ट राकेश ने दिव्या से कहा कि वह एक्टर हैं, और एक प्रोफेशनल हैं, तो उन्हें इस बारे में नहीं सोचना चाहिए। इसके अलावा जब राकेश ने दिव्या को बताया कि यह भाई-बहन की कहानी है, तो दिव्या इस फिल्म को करने के लिए मंजूर हो गईं थी।’’

इसके अलावा दिव्या ने इस फिल्म में जब फरहान को मिल्खा सिंह के रूप में देखा तो वह चौंक गईं थी। दिव्या ने कहा कि, ‘’जब वे फिल्म के सेट पर पहली बार फरहान से मिली और उन्होंने फरहान को मिल्खा सिंह के रूप में देखा, तो वे अंचभित हो गई थी। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि यह फरहान अख्तर हैं।’’

बता दें कि, फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ को साल 2013 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित किया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई थी। 

ये भी पढ़ें: Shahid Kapoor इस वजह से कर रहे हैं डार्क फिल्में, बोले इतने सालों की फ्रस्ट्रेशन तो निकालनी ही पड़ेगी

ताज़ा ख़बरें