Vyjayanthimala ने बताया कि Raveena Tandon को नेशनल अवॉर्ड दिए जानें पर फिल्म इंडस्ट्री को लोगों ने क्या बवाल खड़ा कर दिया था?

बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री रवीना टंडन जिन्होंने फिल्म दमन के लिए सर्वश्रैष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था, लेकिन इसके पीछे काफी बवाल हुआ था।

Vyjayanthimala Raveena Tandon: बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री रवीना टंडन जिन्होंने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में अलग ही जगह बनाई है। रवीना ने कर्मिशियल सिनेमा से लेकर रियलिस्टिक सिनेमा में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाहा है। अपने कुशल अभिनय के लिए रवीना को साल 2001 में आई फिल्म दमन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।

लेकिन उनके इस पुरस्कार को पाने पर फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग खुश नहीं हुए थे।इस बात का खुलासा हाल ही में सदाबहार अभिनेत्री  वैजयंती माला ने किया है। वैजयंथी माला ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, ‘’जिस समय रवीना ने नेशनल अवॉर्ड जीता था, उस समय वे ज्यूरी की हेड थी। रवीना के अवॉर्ड जीतने पर लोगों को लगा कि उसको अवॉर्ड इसिलए मिला है, क्योंकि वह एमसी मोहन की भतीजी है। एमसी मोहन भी ज्यूरी एक मेंबर थे।’’

इसी पर आगे बातचीत करते हुए वैजंयती ने कहा कि, ‘’दमन के लिए जब रवीना को पुरस्कार मिला था, तो कई लोग ने इसपर बवाल खड़ा कर दिया। हालांकि, रवीना को फिल्म में दमन उसके अच्छे अभिनय के लिए पुरस्कार मिला था, नाकि ज्यूरी से कोई संबंध होने का कारण। रवीना के अवॉर्ड जीतने पर कई लोग उल्टी सीधी बातें कर रहे थे। लेकिन लोगों ने यह नहीं सोचा कि रवीना ने सच में घरेलू हिंसा की शिकार एक महिला का किरदार वाकई में बखूबी तरीके से निभाया था।’’

बता दें कि, साल 2001 में आई फिल्म दमन को कल्पना लाजमी द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में रवीना टंडन नेदुर्गा सैकिया का किरदारा निभाया था। इसके अलावा फिल्म में  सयाजी शिंदे ने उनके पति का किरदार निभाया था। इस फिल्म में भारत में व्याप्त महिलाओं को लेकर घरेलू हिंसा के बारे में दिखाया गया था।

फिल्म में रवीन टंडन ने घरेलू हिंसा से प्रताड़ित एक महिला का किरदार निभाया था। इस फिल्म में रवीना के अभिनय की तारीफ कई फिल्म क्रिटिक्स और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों ने भी की थी। 

ताज़ा ख़बरें