हमे महात्मा गांधी की वजह से आजादी नहीं मिली है: Vivek Ranjan Agnihotri 

'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने इसबार देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी पर एक बड़ा बयान दे दिया है।

Vivek Ranjan Agnihotri Mahatma Gandhi: ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री जोकि अक्सर अपने फिल्मों और बयानों को लेकर खबरों में बने रहते हैं। इस बार विवेक अग्निहोत्री ने देश के राष्ट्रपिता महत्मा गांधी पर एक बड़ा बयान दे दिया है। विवेक अग्निहोत्री ने अपने बयान में कहा है कि उन्हें नहीं लगता है कि महात्मा गांधी की वजह हमें आजादी मिली है।

विवेक ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल देश के जानें-मानें पत्रकार राजदीप सरदेसाई एक ट्विट पर कमेंट करते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता है देश को आजादी महात्मा गांधी की वजह से मिली है। राजदीप सरदेसाई ने महात्मा गांधी पर ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’आज से 93 साल पहले, एक कमजोर व्यक्ति ने अपनी लंगोटी में एक शक्तिशाली साम्राज्य को अहिंसक सविनय अवज्ञा की शक्ति दिखाई थी। 6 अप्रैल, 1930 एक यादगार दिन है और इसे इतिहास की किताबों से कभी नहीं मिटाया जा सकता! मोहनदास करमचंद गांधी की प्रतिभा को सलाम। सलाम!’’

विवेक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राजदीप के इसी ट्विट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि, ‘’गांधी वास्तव में इस ग्रह पर पैदा हुए सबसे महान लोगों में से एक थे, लेकिन इन मार्चों के कारण हमें स्वतंत्रता नहीं मिली। हमें एक खूनी, हिंसक नौसैनिक विद्रोह के कारण आजादी मिली, जो यूके की संसद में यूके के पीएम के आधिकारिक बयान में अच्छी तरह से दर्ज है। बीटीडब्ल्यू, राजदीप क्या आपने कभी कोलाबा में नौसेना विद्रोह स्मारक का दौरा किया है? कृपया करके उन शहीदों को भी कभी नमन करें।’’

विवेक के इस ट्विट पर उन्हें यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही है। एक यूजर ने विवेक के इस ट्विट पर समर्थन देते हुए लिखा कि, ‘’बिल्कुल सही कह रहे हैं विवेक जी….भारत को आज़ादी हिंसा से ही मिली, लार्ड माउंटबेटन का सिर लाल किले पर लटकाया गया और दिल्ली को चारों ओर से स्वतंत्रता सेनानियों ने घेरा, तभी तो आज़ादी मिली।काश हमारी किताबों में सच्चा इतिहास लिखा होता जैसे आपकी फिल्मों में होता है।’’

इसके अलावा एक यूजर ने विवेक के इस ट्विट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस विचारधारा का पालन करते हैं। लेकिन जब आप किसी व्यक्ति को संबोधित करते हैं तो थोड़ा सम्मान होता है? मेरा मतलब है कि गांधी के बाद “जी” का उल्लेख करने से आपके स्तर को नीचा या नीचा नहीं दिखाया जाएगा। धन्यवाद।’’

ये भी पढ़ें: Akshra Singh ने अपने जिम ट्रेनर के साथ बनाई ऐसी वीडियो, यूजर बोला क्या इसी के साथ MMS वायरल हुआ है?

ताज़ा ख़बरें