77 की उम्र ने Vikram Gokhale ने दुनिया को कहा अलविदा, पुणे में होगा अंतिम संस्कार

Vikram Gokhale Passes Away : मशहूर दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले बीते कई दिनों से लगातार बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्हें पुणे के हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। लेकिन अब एक्टर विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन हो गया हैं। पढ़ें पूरी खबर।

Vikram Gokhale Passes Away : फिल्म इंडस्ट्री के लिए बुरी खबर सामने आई है। टेलीविजन से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर विक्रम गोखले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे, वही पिछले 15 दिनों से एक्टर पुणे के हॉस्पिटल में एडमिट थे जहां उनका इलाज चल रहा था। मगर अब जिंदगी और मौत की इस लड़ाई में विक्रम गोखले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वैसे आपको बता दें कि विक्रम गोखले इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर थे। उन्होंने अपने दमदार अदाकारी से हर किसी को इंप्रेस किया था।

दरअसल आपको बता दे कि जब से एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) की तबीयत बिगड़ी थी, तबसे लगातार उनके चाहने वाले उनकी जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे थे। मगर अब एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। पुणे के बैकुंठ क्रिमेटोरियम में विक्रम गोखले का अंतिम संस्कार होने वाला है। विक्रम गोखले सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि मराठी फिल्मों और सीरियल में भी नजर आ चुके थे। यही नहीं बल्कि वह हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात सबके सामने रखते थे।

26 साल की उम्र में एक्टर विक्रम गोखले ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म परवाना से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। मगर सलमान खान और ऐश्वर्या बच्चन की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ ने उन्हें अलग पहचान दिलाई। इसके अलावा वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आए थे। साल 2010 में अनुमति फिल्म के लिए एक्टर विक्रम गोखले को बेस्ट एक्टर के नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था। सिर्फ एक्टिंग कि नहीं बल्कि उन्होंने डायरेक्शन में भी अपना हाथ आजमाया था। साल 2010 में आई मराठी फिल्म ‘आघात’ से उन्होंने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। वही आखिरी बार विक्रम गोखले, शिल्पा शेट्टी की फिल्म निकम्मा में नज़र आए थे।

यह भी पढ़ें : Bipasha Basu ने दिखाई अपनी बेटी ‘देवी’ की पहली झलक, पापा Karan Singh Grover प्यार से निहारते आए नजर

ताज़ा ख़बरें