सगाई के दो साल बाद ही अलग हुए Vidyut Jammwal और Nandita Mahtani

विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी ने सगाई के दो साल बाद ही अलग होने का फैसला किया है। इनके अलग होने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। इस कपल ने 2021 में ताजमहल के सामने सगाई की थी

Vidyut Jammwal-Nandita Mahtani: बॉलीवुड के एक्शन स्टार विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) और फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी (Nandita Mahtani) ने पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2021 में प्यार के प्रतीक ताजमहल के सामने बेहद रोमांटिक तरीके से सगाई की थी। सगाई की तस्वीरें विद्युत ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद दोनों को फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने बधाई दी। लेकिन अब विद्युत के फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। विद्युत और नंदिता के रास्ते अलग हो गए है। दो साल की सगाई के बाद दोनों अलग हो गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी ने सगाई के दो साल बाद अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को डायने पांडे की बेटी अलाना पांडे की हल्दी सेरेमनी में विद्युत और नंदिता को साथ देखा गया। हालांकि इस दौरान दोनों ने दूरी बना रही। सूत्रों के मुताबिक दोनों के अलग होने की वजह उनका एक दूसरे से दूर रहना बताया जा रहा है। इसी के साथ सूत्र का कहना है कि ये दोनों एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त है और एक दूसरे की इज्जत भी करते है।

विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी ने साल 2021 में आगरा में ताजमहल के सामने सगाई की थी। उनकी तस्वीरें बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। तस्वीरों में दोनों साथ में बेहद खुश नजर आ रहे थे। बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ फैन्स ने भी उन्हें बधाई दी थी। लेकिन अब दोनों के अलग होने से फैंस काफी नाराज हैं। दोनों के अलग होने की आधिकारिक वजह अभी सामने नहीं आई है। विद्युत और नंदिता सोशल मीडिया पर साथ में कई तस्वीरें शेयर करते रहते थे।

विद्युत जामवाल फिल्मों में एक्शन करने के लिए काफी मशहूर है। वह खुद अपनी फिल्मों में एक्शन सीन करते है। अभिनेता के नाम कई विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। वह अक्सर कोई न कोई स्टंट करते हुए अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं और कई बॉलीवुड स्टार्स को चैलेंज भी करते है। विद्युत मार्शल आर्ट में भी माहिर है। विद्युत जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाले है।

ये भी पढ़े: Mrs Chatterjee Vs Norway और Pop Kaun की स्क्रीनिंग में नजर आए कई बड़े सितारे

ताज़ा ख़बरें