इतने बड़े बजट में बनेगी Vicky Kaushal की The Immortal Ashwatthama

पिछले दो सालों से रूकी विक्की कौशल की फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ पर जल्द ही इसी साल काम शुरू होने वाला है

Vicky Kaushal The Immortal Ashwatthama: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता विक्की कौशल जिनकी करियर की सबसे बड़ी फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ पिछले दो साल से अटकी हुई है। अब सूत्रों की ओर से खबर आ रही है कि इस फिल्म पर जल्द ही काम शुरू होने वाला है। 

विक्की कौशल की फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ की शूटिंग इसी साल 06 जुलाई से शुरू किए जाने की उम्मीद है। इस फिल्म का बजट लगभग 600 करोड़ रुपए होने वाला है। इस फिल्म की शूटिंग कजाकिस्तान और दुबई में की जायेगी। इस फिल्म को जियो स्टूडियोज और रोनी स्क्रूवाला मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को ‘उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक’ के निर्देशक आदित्य धार द्वारा निर्देशित किया जायेगा। 

इस फिल्म में विक्की कौशल मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। यह एक फिक्शनल माइथोलॉजी पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में महाभारत के चरित्र अश्वत्थामा की कहानी को दिखाया जायेगा। महाभारत और अन्य हिंदू कथाओं में ऐसा माना जाता है कि अश्वत्थामा अभी भी जीवित है। उसे महाभारत काल में भगवान कृष्ण द्वारा श्राप दिया गया था।  भगवान कृष्ण ने अश्वत्थामा को श्राप दिया था कि वे कलयुग के अंत होने तक इस पृथ्वी पर जीवित रहेगा। 

आदित्य धार इसी कहानी को लेकर एक फिक्शनल फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल, अमर अश्वत्थामा का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में महाभारत से जुड़ी कुछ चीजों को दिखाया जायेगा। बीच में खबर आई थी कि इस फिल्म के लिए विक्की कौशल ने अपना वजन 115 किलो कर लिया था। हालांकि, फिर इस फिल्म पर काम रोक दिया गया था। इस फिल्म में सारा अली खान को भी एक अहम किरदार के लिए कास्ट किया गया था।

लेकिन फिर किसी कारणवश सारा अली खान को इस फिल्म से बाहर निकलना पड़ा था। इसके अलावा खबर यह भी आई थी कि विक्की कौशल ने भी इस फिल्म को छोड़ दिया था। बहरहाल अब फिल्म पर जल्द ही काम शुरू किया जायेगा। ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ को दो भागों में बनाया जायेगा। इस फिल्म का पहला भाग अगले साल के अंत तक का रिलीज कर दिया जायेगा। फिर इसके बाद दूसरे भाग की शूटिंग की जायेगी और इसे साल 2026 तक रिलीज कर दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें: Priyanka Chopra: 22 साल में पहली बार लीड एक्टर के बराबर मिली फीस

ताज़ा ख़बरें