77 की उम्र में दिग्गज एक्टर Vikram Gokhale के निधन की खबर पर आया बेटी का रिएक्शन, कहा – ना फैलाए अफवाह

Vikram Gokhale Health Update : मशहूर दिक्कत अभिनेता विक्रम गोखले की हेल्थ को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। पिछले कई दिनों से विक्रम गोखले हॉस्पिटल में भर्ती है। ऐसे में फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर।

Vikram Gokhale Health Update : मशहूर दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) हेल्थ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। एक्टर विक्रम गोखले की हालत अब भी काफी नाजुक है और वह बीते कई दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती है। विक्रम गोखले ने सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि मराठी इंडस्ट्री में भी अपने एक्टिंग का लोहा मनवाया है। इस वक्त एक्टर लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर है। ऐसे में उनके परिवार और उनके चाहने वाले एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

दरअसल आपको बता दें कि एक्टर विक्रम गोखले पुणे की हॉस्पिटल में एडमिट है।77 वर्षीय एक्टर विक्रम गोखले ने साल 2016 में अपने गले की परेशानी की वजह से मराठी फिल्म इंडस्ट्री से रिटायरमेंट ले लिया था। उन्होंने अपने शानदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। विक्रम गोखले इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर है और इसके अलावा वह हमेशा बेबाकी से अपनी राय सबके सामने रखते हैं।

बता दे कि अभी एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhale ) की हेल्थ कंडीशन काफ़ी नाजुक बताई जा रही है। लेकिन इसी बीच उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसके बाद अब एक्टर की बेटी ने सभी से रिक्वेस्ट किया है कि एक्टर की हेल्थ को लेकर किसी भी तरह की कोई भी अफवाह ना फैलाएं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो कुछ दिन पहले ही तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। वही अब उनकी हालत क्रिटिकल बताई जा रही है। ऐसे में एक्टर विक्रम गोखले के करीबी और उनके चाहने वाले उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। हर कोई बस यही चाहता है कि एक्टर विक्रम गोखले जल्द से जल्द ठीक हो जाए।

यह भी पढ़ें : Sumbul Touqeer के सपोर्ट में उतरे Arjun Bijlani, एक्ट्रेस को लेकर कही यह बात

ताज़ा ख़बरें