Urvashi Rautela से लेकर Anushka Sharma तक बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने क्रिकेटर्स संग चलाया चक्कर, तकरार ने खूब बटोरी सुर्खियां

Bollywood Actresses Affairs With Cricketers : बालीवुड की इन खूबसूरत अदाकारा के हुस्न का जलवा दर्शकों के साथ साथ इन क्रिकेटर्स पर भी चला। इनके प्यार और तकरार ने खूब सुर्खियां बटोरी। पढ़ें पूरी खबर।

Bollywood Actresses Affairs With Cricketers : बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्सर अपनी खूबसूरती के लिए खूब जानी जाती हैं। अपनी खूबसूरती के दम पर वह लाखों करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती है। बॉलीवुड की कई ऐसी एक्ट्रेस है जिन्हें बॉलीवुड स्टार्स नहीं बल्कि क्रिकेटर से प्यार हुआ। ऐसे में आज इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे बॉलीवुड की उन अदाकाराओं के बारे में जिनका नाम क्रिकेटर के साथ जोड़ा जा चुका है।

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela)

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा उर्वशी रौतेला इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। उनका नाम इंडियन क्रिकेटर ऋषभ पंत और पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह संग जोड़ा जा चुका हैं। ऐसे में उर्वशी का ऋषभ पंत और नसीम शाह संग विवाद ने खुब लोगों का ध्यान खींचा।

राय लक्ष्मी (Raai Laxmi)

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस एंड मॉडल राय लक्ष्मी का रिश्ता पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के साथ खूब सुर्खियों में रहा था। यही नहीं बल्कि एक इंटरव्यू के दौरान राय लक्ष्मी ने धोनी संग अपने रिश्ते को बुरा बताया था। 

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा ने इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी रचाई और अब उनकी बेटी भी है। लेकिन आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और सुनील गावस्कर का झगड़ा तो आज भी लोगों को याद ही है। यही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर सुनील गावस्कर और अनुष्का शर्मा के पोस्ट वायरल हो गए थे और इसने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

नीना गुप्ता (Neena Gupta)

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विव रिचर्ड्स 1980 में साथ आए थे। उन दोनों से बेटी मसाबा हुई, मगर कुछ समय बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली।

संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani)

1996 में अपनी पहली पत्नी को तलाक देने के बाद भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी संग शादी कर ली थी। मगर फिर संगीता से शादी करने के बाद मोहम्मद का नाम बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गट्टा संग जोड़ा गया।

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 16 : घर में आकर Salman Khan ने Abdu Rozik को दिया खास तौफा, खुशी से झूमे सिंगर

ताज़ा ख़बरें