Pakistani  लहंगे को लेकर ट्रोल हुई Swara Bhaskar, यूजर्स ने कहा भारत में लहंगा नहीं मिलता क्या?

बॉलीवुड की अभिनेत्री जिन्होंने हाल ही में फहाद अहमद से शादी की है। उनकी इस शादी का रिसेप्शन हाल ही में बरेली में भी आयोजित किया गया है

Swara Bhaskar Pakistani: बॉलीवुड की अभिनेत्री स्वरा भास्कर जोकि अपनी एक्टिंग को लेकर कम पर अपने विवादित बयानों को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। स्वरा भास्कर जिनकी हाल ही में फहाद अहमद से शादी हुई हैं। उन्होंने अपनी इस शादी का रिसेप्शन फहाद के होमटाउन बरेली में भी किया है। इस दौरान अभिनेत्री स्वरा ने पाकिस्तान के लाहौर से मंगवाए हुए लहंगे को अपने रिसेप्शन में पहना हैं।

यह लहंगा उनपर काफी जंच रहा है, लेकिन यह पाकिस्तानी लहंगा यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है। यूजर्स अब इस पाकिस्तानी लहंगे को लेकर स्वरा को ट्रोल करने में लगे हुए हैं। स्वरा ने आज अपने इस रिसेप्शन की तस्वीरें अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा की हैं। स्वरा ने यह तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि, ‘’मेरा वालिमा पहनावा लाहौर से दुबई-बॉम्बे-दिल्ली होते हुए आखिरकार बरेली आया! मैं लंबे समय से #AliXeeshan #AliXeeshanTheatreStudio की प्रतिभा से चकित हूं। जब मैंने उन्हें   वालिमा को पहनने के इच्छा जाहिक की, तो उनकी गर्मजोशी और उदारता ने उनकी  प्रशंसा करने पर मजबूर कर दिया।’’

स्वरा के इस ट्विट पर अब यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने स्वरा के इस पाकिस्तानी लहंगे को ट्रोल करते हुए लिखा कि, ‘’भारतीय डिजाइनर  वैसे भी आपके बजट से बाहर हैं। और आईएसआई ने आपके लिए विशेष रूप से बड़ी छूट की पेशकश की होगी।’’ वहीं एक यूजर ने स्वरा का पसंदीदा देश पाकिस्तान बताते हुए लिखा कि, ‘’धिक्कार है.. आजकल कुछ लड़कियां तो सिर्फ इसलिए शादी करने की हद तक चली जाती हैं ताकि अपने पसंदीदा देश की तारीफ कर सकें।’’ 

इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि, ‘’देश के लिए आप कितने शर्म की बात हैं..कितने आर्मी परिवारों ने अपने पतियों को खो दिया है, उसी देश के बेटों को, क्योंकि आप अपना वलीमा आउटफिट खरीद रही हैं…..अपने पति को ले जाएं और वहां शिफ्ट हो जाएं, तभी आपको दुबई से सामान नहीं लाना पड़ेगा।’’ 

स्वरा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें बॉलीवुड में कई दिनों से ढंग का काम नहीं मिल रहा है। वे आखिरी बार फिल्म ‘जहां चार यार’ में एक बेहद छोटा किरदार निभाते हुए नजर आईं थी। वे अब  ‘मिसेज फलानी’ फिल्म में नजर आयेंगी।

ये भी पढ़ें: SRK ने Bhuvan Bam को बताया कि कैसे फिल्म का प्रोमो शूट किया जाता है

ताज़ा ख़बरें