Sushant Singh Secret notes Kabir Quotes: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या के खबर के बाद सबको काफी सदमा लगा था। एक्टर के डिप्रेशन को लेकर कई तरह की बाते सामने आई हैं। कभी बताया गया कि वे बाइपोलर डिसऑर्डर (Bipolar disorder) के शिकार थे। तो कबि बताया गया कि वे आर्थिक दिक्कतों से परेशान थे। लेकिन सुशांत के व्यक्तित्व का एक ऐसा भी पहलू था जहां वे खुद को हमेशा मोटिवेट करने की कोशिश करते थे। वे हमेशा खुद को पॉजिटिव रखने पर ज्यादा ध्यान देते थे। खबरों के मुताबिक हालही में आजतक न्यूज के हाथ लगे सुशांत के एक नोट्स को देखकर साफ-साफ समझ में आ रहा है एक्टर बहुत ही मजबूत इरादों वाले इंसान थे। जो खुद को हर स्थिति में मजबूत रखने की क्षमता रखते थे।
सुशांत को किताबों का काफी शौक था, इस बात से तो सभी वाकिब हैं। उन्हें उन किताबों में से जो भी कुछ अच्छा लगता, वे उसे हमेशा लिख लिया करते थे। नोट्स को देख भी समझ आता है कि सुशांत सिंह राजपूत को संत कबीर के दोहे बहुत पसंद थे। वे उनकी सोच से प्रभावित थे। एक्टर ने उन नोट्स में कबीर का एक दोहा लिखा है।
नोट्स में लिखा है- ”वास्तविकता का तब तक कोई महत्व नहीं जब तक आप उसे नापने की कोशिश ना करें”. (Sushant Singh Secret notes Kabir Quotes)

इन दोहों को देख कर साफ पता चल रहा है सुशांत बहुत ही पॉजिटिव किसम के इंसान थे। जिन्हे अपना दिमाक हमेशा फ्रेश ही रखना पसंद था। जिसे हमेशा कुछ एक्ससिटेड करना पसंद था। एक्टर ने कबीर के दोहे के अलावा मोमिन के शेर भी उन नोट्स में लिखे हैं।
आपको बता दे, सुशांत सिंह को क्वांटम फिजिक्स में बहुत ही ज्यादा दिलचस्पी थी। वे उसके बारे में हमेशा कुछ न कुछ पढ़ा करते रहते थे। इसके अलावा ऐसी कई चीज़े थी। जिसमे सुशांत को काफी दिलचस्पी थी। ये नोट्स उस समय की है जब सुशांत केदारनाथ फिल्म की तैयारी कर रहे थे।