आजकल VFX की मदद से कोई भी एक्शन हीरो बन सकता है: Sunil Shetty

सुनील शेट्टी ने हाल ही में बॉलीवुड के वर्तमान एक्शन हीरो पर बड़ा बयान दे दिया है

Sunil Shetty Vfx: बॉलीवुड में 90 के दशक में सबसे बड़े एक्शन स्टार रहे सुनील शेट्टी ने आजकल एक एक्शन हीरो पर एक बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने ने आजकल के एक्शन हीरो पर बयान देते हुए कहा कि आजकल कोई भी आसानी से एक्शन हीरो बन सकता है। सुनील के इस बयान को फिल्म इंडस्ट्री के फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है।

कमाल आर खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’सुनील शेट्टी ने कहा: आज ग्रीन स्क्रीन पर केवल 20% क्लोज अप शूट करके एक्शन हीरो बनना इतना आसान हो गया है। अब स्टूडियो में वीएफएक्स से बड़े एक्शन सीन बनाए जा सकते हैं। लेकिन हमारे समय में एक्शन हीरो बनना इतना मुश्किल था जब हम रियल टाइम में सारे सीन खुद शूट कर रहे होते थे।’’

https://mobile.twitter.com/kamaalrkhan/status/1631857538940522497

सुनील शेट्टी के इस बयान का समर्थन फैंस भी कर रहे हैं। एक फैन ने सुनील शेट्टी के इस बयान का समर्थन करते हुए कमाल के इस ट्विट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’वह एक ऐसे परिवार से आते हैं जिसने बॉलीवुड में एक्शन को आकार देने में मदद की। इसलिए आजकल के एक्शन के लिए अलग विचार हैं। एक्शन अब अधिक विचित्र है और अधिकांश सितारों द्वारा नहीं किया जा सकता है। लेकिन सुनील शेट्टी भी अपनी जगह पर सही है।’’

 वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’हॉलीवुड और साउथ भी एक्शन के लिए वीएफएक्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन उनके पास कहानी है। बॉलीवुड को लोगों की पसंद-नापसंद के हिसाब से बदलने की जरूरत है।’’ इसके अलावा एक फैन सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और अजय देवगन को बड़ा एक्शन हीरो बताते हुए लिखा कि, ‘’इसीलिए सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार, सनी देओल और अजय देवनग सबसे बड़े एक्शन हीरो हैं।’’

वैसे सुनील शेट्टी का यह बयान काफी हद तक सही है। उनके समय में फिल्मों में एक्शन करना काफी मुश्किल हुआ करता था। 90 के दशक में सुनील शेट्टी ने भी कई एक्शन फिल्में की हैं, उन्होंने ने अपनी इन एक्शन फिल्मों में कई खतरनाक स्टंट किए थे। वर्कफ्रंट की बात करे तो सुनील शेट्टी ‘हेरा फेरी 3’, ‘आवरा पागल दीवाना 2’ और कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें: Uorfi Javed ने Arjun Kapoor से Photo खिंचवाने के लिए पूछा, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

ताज़ा ख़बरें