Suniel Shetty Dream Role: हिंदी सिनेमा में बहुत कम ऐसे एक्टर हैं, जिन्हे दर्शकों ने प्यार से उन्हे एक उपनाम दिया है और वो अक्सर उसी से अपने चहेते स्टार को पुकारना पसंद करते हैं। जैसे शाहरूख खान को किंग खान या एसआरके के उपनाम से,सलमान खान को दबंग खान,अक्षय कुमार को अक्की या फिर खिलाड़ी कुमार के नाम से जाना जाता है। पहले भी दिलीप कुमार को ट्रेजिडी किंग और एक्ट्रेस मीना कुमारी को ट्रेजिडी क्वीन का उपनाम दिया जा चुका है। इसी तरह अभिनेता सुनील शेट्टी को अन्ना के नाम से उनके फैन्स जानते हैं। सुनील शेट्टी ने हाल ही में अपना जन्मदिन सेलीब्रेट किया है। बात अगर अन्ना के एक पुराने इंटरव्यू की करें, तो अभिनेता ने लहरें को दिए इस इंटरव्यू में अपने ड्रीम रोल का खुलासा किया था। तो आइए जानते हैं कि आखिर वो ड्रीम रोल क्या था।
अभिनेता सुनील शेट्टी ने यूं तो अपने करियर की शुरूआत फिल्म बलवान से की थी, जो कि सुपरहिट रही थी। इसके उनकी जोड़ी पहली बार अक्षय कुमार के साथ बनी। वो भी हिट रही थी। इसके बाद तो सुनील शेट्टी ने कई फिल्में साइन की। ऐसे ही एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सुनील शेट्टी ने लहरें को दिए इंटरव्यू में तब के अपने करियर के बारे में विस्तार से बातें की थी। सुनील शेट्टी ने उसी इंटरव्यू में जब उनसे उनके ड्रीम रोल के बारे में पूछा गया था। तब अन्ना ने बहुत ही हैरान करने वाला जवाब दिया था।
सुनील शेट्टी ने बताया था कि उन्हे अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म शराबी में निभाया गया उनका रोल काफी पसंद है। उन्हे जब भी उस तरह का रोल ऑफर होगा। तब वो अमिताभ बच्चन की तरह उस रोल को करना पसंद करेंगे। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी हाल ही में अपनी ओटीटी रिलीज हंटर के लिए चर्चा में थे। जिसमें उनके साथ ईशा देओल भी लीड में थी। ईशा और सुनील शेट्टी के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था।
अब खबर है कि सुनील शेट्टी को हम जल्द ही हेराफेरी पार्ट 3 में देख पाएंगे। जिसमें हमें एक बार फिर से अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ उनकी तिकड़ी का जादू देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो जल्द ही हेराफेरी फ्रेंचाइजी की इस अगली फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। हालाकि अभी इस फिल्म को लेकर कोई भी ऑफिसियल घोषणा नहीं हुई है। पर दर्शक फिर से सिनेमा स्क्रीन पर इन तीनों की जोड़ी को देखने के लिए बेताब हैं।
ये भी पढ़े: Arun Govil ने OMG 2 को लेकर हुई कंट्रोवर्सी पर फिल्म का किया बचाव, Akshay Kumar पर बोली यह बात