Suniel Shetty ने की Shah Rukh Khan की तारीफ, सुनाया Main Hoon Na का किस्सा

सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज हंटर के प्रमोशन में बिजी है। हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है, जिसे सुन फैंस शाहरुख खान की तारीफ कर रहे है

Suniel Shetty-Shah Rukh Khan: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक है। उन्होंने इंडस्ट्री के तमाम सितारों के साथ काम किया है। सुनील शेट्टी ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने डिजिटल दुनिया में कदम रखा है। वह जल्द ही नई वेब सीरीज ‘हंटर’ में नजर आएंगे। वह अपने शो का जमकर प्रमोशन कर रहे है। वह फैंस से बात भी करते है। इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में शाहरुख खान से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। जिसे सुनकर फैंस काफी खुश हो गए है।

सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में शाहरुख खान की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, ‘मैंने उनके साथ ‘मैं हूं ना’ की शूटिंग की है। वह अपने अभिनेताओं को सुपरस्टार की तरह ट्रीट करते है। मैंने अब तक जितने लोगों को देखा है, उनमें शाहरुख खान सबसे सिक्योर व्यक्ति है।’ उन्होंने आगे बताया कि मैं हूं ना के क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान ने कहा था कि वह सुनील शेट्टी को नहीं हरा सकते। मुझे कुछ करे दो इसके बाद मेकर्स ने बम सीन शूट किया।

शाहरुख खान और सुनील शेट्टी काफी अच्छे दोस्त है। हालांकि उन्होंने ज्यादा फिल्मों में साथ काम नहीं किया है। लेकिन वह एक-दूसरे की काफी इज्जत करते है। शाहरुख खान ने हाल ही में फिल्म पठान से कमबैक किया है। शाहरुख ने करीब चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। इस फिल्म ने दुनिया भर में 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। वहीं पठान भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जवान की शूटिंग कर रहे है।

सुनील शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही हंटर में नजर आने वाले है। इससे पहले वह धारावी बैंक वेब सीरीज में नजर आए थे। इस शो में उनके साथ विवेक ओबेरॉय भी लीड रोल में थे। सीरीज में उनके सुनील शेट्टी के किरदार को काफी पसंद किया गया। फैंस अब इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। हंटर के बाद सुनील शेट्टी अपनी हिट फ्रेंचजी हेरा फेरी के तीसरे पार्ट में नजर आएंगे।

ये भी पढ़े: Pakistani लहंगा और बरेली में वलीमा, ऐसे मना रही है Swara Bhaskar अपनी शादी का जश्न

ताज़ा ख़बरें