Oscar 2023 से SS Rajamouli का वीडियो हुआ वायरल, फैंस को इस वजह से आया गुस्सा

नाटू नटू के ऑस्कर जीतने के बाद देशवासी बेहद खुश है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ऑस्कर के डॉल्बी थिएटर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आरआरआर की टीम सबसे पीछे बैठी है। यह देखकर फैंस काफी गुस्से में है

Oscar 2023-SS Rajamouli: इस साल के ऑस्कर 2023 (Oscar 2023) में भारतीय फिल्मों ने इतिहास रचा है। ऑस्कर 2023 में भारत को दो अकादमी पुरस्कार मिले है। साउथ के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किया है और ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया है। इसी बीच आरआरआर की टीम और राजामौली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस का गुस्सा काफी भड़क रहा है

ऑस्कर अवॉर्ड्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि जब आरआरआर के नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड की घोषणा होती है तो एसएस राजामौली और पूरी टीम खुशी से जोर-जोर से चीखने लगती है। इसके साथ जोरदार हूटिंग होती है और सभी सेलिब्रेशन करने लगते है। इसी बीच फैंस ने नोटिस किया है कि आरआरआर की टीम डॉल्बी थिएटर की आखिरी सीटों पर बैठी है। आरआरआर की टीम को पीछे की सीटों पर बैठा देख भारतीय फैन्स काफी गुस्से और गुस्से में है। यूजर्स का कहना है कि या उनका अपमान है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में फैन्स द एकेडमी से सवाल कर रहे है। साथ ही कह रहे हैं, ‘यह आरआरआर की टीम का अपमान है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आरआरआर की टीम पीछे क्यों बैठी हुई है?’ अन्य यूजर ने लिखा है कि, ‘जब आप जानते हो ये लोग जितने वाले है। तो उन्हें कैसे सबसे पीछे वाली सीट पर बैठा सकते है? इस वीडियो में एसएस राजामौली, उनकी पत्नी, राम चरण और उनकी पत्नी उपासना नजर आ रहे है।

बता दें कि आरआरआर के संगीतकार एमएम कीरावनी और गीतकार चंद्रबोस मंच के पास बैठे थे। इन दोनों ने ही अवॉर्ड भी रिसीव किया। नाटू नाटू और द एलिफेंट व्हिस्पर्स को ऑस्कर मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, शाहरुख खान और कंगना रनौत समेत तमाम सितारों ने दोनों फिल्म की टीम को बधाई दी है।

ये भी पढ़े: Michelle Yeoh बनी बेस्ट एक्ट्रेस का Oscar जीतने वाली पहली एशियाई एक्टर

ताज़ा ख़बरें