कमाई के अलावा SRK की फिल्म Pathaan ने बनाया एक और नया रिकॉर्ड

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं, इस फिल्म ने एक और नया रिकॉर्ड बना दिया है

SRK Pathaan: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ जिसने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर अबतक एक हजार करोड़ रुपए से अधिक तक की कमाई कर ली हैं। इस फिल्म ने ‘बाहुबली 2’, ‘पुष्पा’, ‘केजीएफ’ और ‘कांतारा’ जैसी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लेकिन शाहरुख की इस फिल्म ने अब एक और नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ ने सिनेमाघरों में काफी लंबे समय तक चलने का रिकॉर्ड कायम किया है। फिल्म ‘पठान’ जोकि 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म 50 दिनों से सिनेमाघरों में टिकी हुई है। इस बात की जानकारी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने दी है। 

तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म पठान पर एक ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’पठान के 50 दिन… अभी भी 20 देशों में चल रहे है पठान… #पठान आज *सिनेमा* में 50 दिन मना रहा है… #भारत के 800 सिनेमाघरों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के 135 सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है।’’

आपको बता दें कि, वैसे फिल्म ‘पठान’ का सिनेमाघरों में 50 दिन लगातार चलना कोई नया रिकॉर्ड नहीं है। इससे पहले बॉलीवुड की कई फिल्में हुई हैं, जो सिनेमाघरों में 50 दिनों से अधिक समय तक चली हैं। लेकिन फिल्म ‘पठान’ वर्तमान स्थिति में 50 दिन चलाना बॉलीवुड के लिए एक बड़ी बात है, क्योंकि पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड की कोई भी फिल्म 50 दिनों तक नहीं चली हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो यह फिल्म पठान के लिए वाकई में एक बड़ी उपलब्धि है।

बता दें कि, फिल्म ‘पठान’ सिनेमाघरों में अभी तक टिकी हुई है। शाहरुख ने लगभग चार साल बाद फिल्म पठान से इतनी बड़ी वापसी की है। इस फिल्म ने डूबते हुए बॉलीवुड को एक नई दिशा दी है। साउथ फिल्मों के दौर में बॉलीवुड की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट रही थी, लेकिन तभी शाहरुख की ‘पठान’ आई और बॉक्स ऑफिस पर नया कर्तिमान स्थापित कर दिया है। फिल्म ‘पठान’ को हिट कराने का श्रेय इस फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद, अभिनेता शाहरुख और जॉन अब्राहम को जाता है।

ये भी पढ़ें: Ajay Devgn ने ऐसा काम करके की SRK की नकल, फैंस ने कही ये बात

ताज़ा ख़बरें