Salman Khan के भाई Sohail Khan ने की सड़क पर गिरी महिला की मदद, फैंस कर रहे तारीफ

सोहेल खान ने सड़क पर गिरी महिला की मदद की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे है

Sohail Khan Helps Injured Women: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी उन्हें ट्रोल किया जाता है तो कभी उनकी तारीफ की जाती है और अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर फैंस इस एक्टर की खूब तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सलमान खान के भाई सोहेल खान (Sohail Khan) एक महिला की मदद कर रहे हैं। जिसके बाद लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

इस वायरल वीडियो में सोहेल खान सड़क पर गिरी एक महिला की मदद कर रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सोहेल महिला को जमीन पर पड़ा देखकर परेशान हो जाते है और उसे उठाने की कोशिश करते है। इस दौरान सोहेल कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस भाईजान के भाई की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोहेल के इस वीडियो पर लोग खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं। सोहेल खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह फिल्मों का निर्देशन कर रहे हैं।

वीडियो में जब सोहेल खान महिला की मदद के लिए आगे आते हैं तो महिला पूछती है कि तुम उसे कैसे उठाओगे? मेरे पैर… इसके बाद सोहेल खान और आसपास खड़े लोगों ने महिला को उठाने में मदद कीइस वीडियो पर फैंस जमकर उनकी तारीफ करते हुए कह रहे हैं’गोल्डन हार्ट वाले सोहेल खान’, कुछ कह रहे है कि, ‘वह बहुत नेक इंसान है’, कुछ लिख रहे है, ‘गुड जॉब’ वहीं अन्य यूजर्स हार्ट का इमोजी कमेंट कर रहे है

सोहेल खान लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं। उन्होंने अपने भाई सलमान खान के साथ भी कई फिल्मों में काम किया है। सलमान, सोहेल और अरबाज खान को कई बार पार्टीज और इवेंट्स में साथ देखा जा चुका है। सोहेल खान आखिरी बार सलमान खान की ट्यूबलाइट में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने दबंग 3 और लवयात्री में कैमियो रोल प्ले किए थे।

ये भी पढ़े: Randeep Hooda ने की अपनी फिल्म Laal Rang के सीक्वल की घोषणा, बोले ये लो!! हवा मै प्रणाम

ताज़ा ख़बरें