Ajay Devgn की Singham Again में होगा Simmba और Sooryavanshi का कैमियो

अजय देवगन की सिंघम अगम में सिम्बा बनकर रणवीर सिंह और सूर्यवंशी बनकर अक्षय कुमार करेंगे स्पेशल कैमियो। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी

Ajay Devgn’s Singham Again: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) को लेकर चर्चा में हैं। अपने कॉप यूनिवर्स में रोहित शेट्टी सिंघम से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी आखिरी कॉमेडी फिल्म सर्कस बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। यह एक मल्टी स्टारर फिल्म थी। अब फिल्म सिंघम अगेन को लेकर एक खबर आई है कि फिल्म में सिम्बा और सूर्यवंशी का कैमियो होगा।

बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सिम्बा के रूप में रणवीर सिंह और सूर्यवंशी के रूप में अक्षय कुमार अजय देवगन की सिंघम अगेन में कैमियो करेंगे। सूत्रों ने बताया कि जिस तरह सिम्बा और सिंघम ने सूर्यवंशी में कैमियो किया था, उसी तरह सिंघम अगने में देखा जा सकता है। सिम्बा में भी अजय और अक्षय ने कैमियो किया था। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस और भी उत्साहित हो गए हैं और फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

रोहित शेट्टी एवेंजर्स जैसी अपनी कॉप यूनिवर्स को बनाना चाहते है। हालाँकि उन्होंने कहा कि एवेंजर्स एक बड़ी चीज है, लेकिन कॉप यूनिवर्स में काफी ग्रैंड देखने मिलेगा। सिंघम अगने में बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। सूर्यवंशी रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की आखिरी फिल्म थी। यह फिल्म कोरोना महामारी के बीच रिलीज हुई थी। फिल्म ने उम्मीद से कम कमाई की। हालांकि दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थीं।

रोहित शेट्टी ने अपने कॉप यूनिवर्स की शुरुआत साल 2011 सिंघम से की थी। फिल्म में अजय देवगन और काजल अग्रवाल मुख्य किरदार में थे। जबकि प्रकाश राज ने नकारात्मक भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के बाद रोहित शेट्टी ने अपने कॉप यूनिवर्स को आगे बढ़ाते हुए सिम्बा और सूर्यवंशी बनाई। लोगों को यह कॉप यूनिवर्स बहुत पसंद किया। रोहित शेट्टी ने फिल्म सर्कस के प्रमोशन के दौरान सिंघम अगेन का ऐलान किया था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम के रूप में बड़े पर्दे पर आएंगी। रोहित शेट्टी इस समय अपने कॉप यूनिवर्स को आगे बढ़ा रहे हैं। वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक वेब सीरीज बना रहे हैं। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी भी मुख्य भूमिका में हैं और वह एक पुलिस ऑफिस की भूमिका में हैं।

ये भी पढ़े: Rajkumar Santoshi ने Aamir को ऑफर की एक नई फिल्म, Sunny Deol  के साथ बनायेंगे Lahore:1947

ताज़ा ख़बरें