बिना पैंट के शर्ट पहनने पर ट्रोल हुई Shamita Shetty, देखे यूजर ने क्या कहा

बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी को हाल ही में जुहू में स्पॉट किया गया। इस दौरान उनका हॉट अंदाज नजर आया। एक्ट्रेस बिना पैंट के शर्ट में नजर आईं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

Shamita Shetty New Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन बिग बॉस फेम शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। एक्ट्रेस लंबे समय से बड़े परदे से दूर है। लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती है। शमिता कई बार अपने हॉट एंड बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। उन्होंने बिग बॉस 15 में भी हिस्सा लिया था। अब शमिता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

शमिता शेट्टी को हाल ही में मुंबई के जुहू में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस बिना पैंट के सिर्फ लूज ब्लू शर्ट में नजर आईं। उनके इस लुक को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। हालांकि इस लुक में शमिता काफी बोल्ड नजर आ रही है। इस आउटफिट के साथ उन्होंने अपने बाल खुले रखे है। इसके साथ उन्होंने एक स्टाइलिश बैग भी कैरी किया है। इस लुक को देख फैंस उनके कायल हो गए। कुछ लोगों को शमिता का ये लुक पसंद आया तो कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस अपने-अपने रिएक्शन दे रहे है। कई यूजर्स उनके लुक को पसंद कर रहे हैं तो कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट किया है कि, ‘जितनी उम्र हो रही है उतना ही कपड़ा कम।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या फायदा इतना पैसे होने के बाद भी बिना पैंट के घूमना।’ कुछ यूजर्स ने उन्हें ब्यूटीफुल, हॉट और प्रिटी कहा है। हाल ही में शमिता शेट्टी और राकेश बापट के अफेयर की खबरें सुर्खियों में रही थी।

शमिता शेट्टी जल्द ही बड़े परदे पर वापसी कर रही है। वह फिल्म ‘द टेनेंट’ से कई सालों बाद पड़े परदे पर वापसी कर रही है। उनकी यह फिल्म 10 फरवरी को सिनेमाघरों में होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। फिल्म की कहानी एक आत्मनिर्भर महिला की है। फिल्म में शमिता शेट्टी के अलावा रुद्राक्ष जायसवाल, स्वानंद किरकिरे और शीबा चड्ढा है।

ये भी पढ़े: फिल्म Selfiee का सॉन्ग Kudiyee Ni Teri हुआ आउट, Akshay Kumar और Mrunal Thakur दिखी गजब केमिस्ट्री

ताज़ा ख़बरें