Sapna Choudhary dance video: जानी मानी सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस परफॉर्मेंस से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। भोजपुरी (Bhojpuri), पंजाबी (Punjabi) और हरियाणवी (Haryanvi) फिल्मों में धमाल मचाने वाली सपना चौधरी अपनी कातिलाना अदाओं से फैन्स का दिल चुरा लेती है। हालही में सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया। यानी अब सपना चौधरी एक बच्चे की मां बन गई हैं। हलाकि इस खबर के बाद से सपना और उनके पति जाने-माने हरियाणवी सिंगर वीर साहू को सोशल मीडिया पर ट्रॉल्स का सामना करना पड़ा।
आपको बता दे, सपना चौधरी रियलिटी शो बिगबॉस का हिस्सा भी रह चुकी है। जिसके बाद से उन्हें लोगों के बीच और पॉपुलैरिटी मिल गई। आएदिन सपना सपना चौधरी के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते है।
ये भी पढ़े: Pawan Singh Superhit Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया भोजपुरी सॉन्ग ‘यार 75’ ने यूट्यूब पर मचाया धमाल

अब हालही में सपना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी ‘छोरी बिंदास’ (Chhori Bindass) पर देसी लुक में जबरजस्त डांस करती नजर आ रही है। सपना इस वीडियो में देसी लुक में बहुत ही खूबसूरत लग रही है। सपना चौधरी वीडियो में मेला में महफिल जमाते नजर आ रही है। इस वीडियो को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को सिंगर आकाश अक्की और अन्नू कादयान ने अपनी आवाज दी है। गाने के लिरिक्स आर्यन ने लिखे है।
सपना ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारो के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थी। सपना शुरुआत में हरियाणा में और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी। उसके बाद सपना ने स्टेज डांस करना शुरू किया। सपना ने एक हरियाणवी गाने गाने ‘सॉलिड बॉडी रै’ पर मोर म्यूजिक कम्पनी से रिलीज हुए गाने पर डांस किया वो वीडियो हिट रहा। जिसके बाद सपना को हरियाणा के साथ अन्य प्रदेशो में भी पहचान मिली।