Sanya Malhotra ने अपने साथ हुए दिल्ली मेट्रो में इस बुरे हादसे के बारे में बताया, बोलीं मुझे कोई बचाने नहीं आया

बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने बताया कि उनके साथ एक बुरी छेड़छाड़ की घटना हुई थी।

Sanya Malhotra bad accident happened with her in Delhi Metro: बॉलीवुड में अपने अभिनय से एक अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म ‘कटहल’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। उनकी यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इसी बीच अभिनेत्री सान्या ने अपने साथ हुए छेडछाड़ के दो बड़े मामलों के बारे में खुलासा किया है। 

सान्या ने हाल ही में Hauterrfly को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्हें मेट्रो में कुछ लड़को ने छोड़ा था। इसके अलाव अभिनेत्री बनने के बाद भी उनके साथ एक ऐसी घटना हुई है। सान्या ने बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’महिलाओं को पता चल जाता है जब उनके साथ कोई गलत कर रहा होता है। मेरे साथ भी एक ऐसी घटना हुई थी। जब मेरे साथ यह छेड़छाड़ हुई, तो मुझे डर था कि अगर मैंने कुछ किया तो मेरे साथ कुछ भी गलत हो सकता है। जब ऐसी घटनाएं होती है, तब लोग कहते हैं कि तुमने कुछ किया क्यों नहीं। लेकिन ऐसा स्थिति में आपको कुछ समझ नहीं आता है और तब आप सिर्फ बचना चाहते हैं।’’

इसी पर बातचीत करते हुए उन्होंने मेट्रो में अपने साथ हुए घटना के बारे में कहा कि, ‘’वह शाम को दिल्ली में कॉलेज से घर लौट रही थी, और वह मेट्रो में सवार हो गई। उनके साथ, लड़कों का एक समूह भी मेट्रो में चढ़ गया और जब तक वह मेट्रो से उतर नहीं गई, तब तक उन्होंने उसे ‘छेड़ा और छुआ’। लेकिन, सान्या की मदद के लिए कोई नहीं आया।’’

सान्या ने आगे कहा कि, ‘’मुझे काफी अंचभा हुआ कि मेट्रो में मेरी कोई भी मदद नहीं करना आया। मैं उस समय रोई नहीं और अपने आप से लड़ रही थी। इसके बाद मेट्रो से निकलने के बाद मैंने तुरंत आपने पिताजी को कॉल किया। वे लड़के तब भी मेरा पीछा कर रहे थे। जब मेरे पापा आए तब  जाकर मुझे शांति मिली।’’

इसके अलावा सान्या ने एक फैन की बदतमीजी का किस्सा बताते हुए कहा कि, ‘’जब वे एक्ट्रेस बन गई, तो उसके बावजूद उनके साथ एक ऐसी और घटना घटी थी। एक फैन उनके साथ फोटो लेने पहुंचा और सान्या कमर के नीचे हाथ रख दिया। तब सान्या ने इस फैन को डांटा था।’’  

ये भी पढ़ें: Akshay Kumar, Lara Dutta और Priyanka Chopra की फिल्म Andaaz को 20 साल हुए पूरे, जानें इस फिल्म से जुड़े कुछ मजेदार किस्से?

ताज़ा ख़बरें