Tiger 3 में Salman Khan को हॉलीवुड की इस एक्ट्रेस से करने होंगे दो-दो हाथ 

सलमान खान की आगामी फिल्म टाइगर 3 में काफी हाई लेवल का एक्शन देखने को मिलेगा, इस फिल्म में सलमान को हॉलीवुड की एक एक्ट्रेस दो-दो करने होंगे।

Salman Khan to fight with this Hollywood actress in Tiger 3: सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का फैंस जोरो से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस एक अलग ही एक्साइटमेंट है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पहली इमरान हाशमी नजर आने वाले है। इमरान हाशमी इस फिल्म में मुख्य विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। 

फिल्म टाइगर 3 में भयंकर एक्शन देखने को मिलेगा। इस फिल्म सलमान खान को एक से एक खतरनाक फाइटर से फाइट करनी होगी। इसी बीच खबर आ रही है कि इस फिल्म में सलमान खान को हॉलीवुड की एक्ट्रेस मिशेल ली से भी दो-दो हाथ करने होंगे। सूत्रों के अनुसार टाइगर 3 में मिशेल ली को एक किलर के रूप में दिखाया जायेगा, जिसको कि टाइगर को मारने के लिए हायर किया जायेगा। हालांकि, इस बात अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि मिशेल फिल्म में सलमान से टकराते हुए नजर आयेंगी। 

वैसे आपको बता दें कि, Michelle Lee ने  हॉलीवुड में वेनम, चेक प्वाइंट और कॉल्ड फ्यूजन जैसी खतरनाक एक्शन फिल्मों में काम किया है। मिशेल जोकि खुद एक स्टंटवुमेन और प्रोफेशनल फाइटर हैं, उन्हें सलमान खान के साथ फाइट करते हुए देखने में काफी मजा आयेगा। 

बात करें फिल्म टाइगर 3 की तो इस फिल्म को मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। फिल्म टाइगर 3 में इमरान हाशमी और विशाल जेठवा मुख्य विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। फिल्म टाइगर 3 में शाहरुख खान का कैमियो भी देखने को मिलेगा। टाइगर 3 में शाहरुख और सलमान को एक साथ जेल वाले सीन में दिखाया जायेगा, जहां पर ये दोनों वरिंदर सिंह के फाइट करते हुए नजर आयेंगे। इसके अलावा शाहरुख और सलमान का फिल्म में एक बाइक चेज सीक्वेंस भी है, जिसमें ये दोनों शायद इमरान हाशमी को चेज करते हुए नजर आ सकते है। फिल्म में इमरान हाशमी का कैरेक्टर भी काफी खतरनाक दिखाया जायेगा।  टाइगर 3 को इसी साल सिनेमाघरों में 10 नवंबर 2023 को रिलीज किया जायेगा। 

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की फिल्म Jagga Jasoos के इस गाने की शूटिंग के लिए लगे थे छह महीने,  फिल्म की इस बात को लेकर था सबसे बड़ा डर

ताज़ा ख़बरें