Saina Nehwal Biopic से Parineeti Chopra का लुक हुआ वायरल, साइना ने कही ये बात

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) 'साइना' नामक आगामी बायोपिक में मशहूर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल (Saina Nehwal) का किरदार निभा रही हैं। अभी कुछ दिन पहले ही गर्दन में चोट लगने की समस्या से जूझने के बाद परिणीति ने बैडमिंटन कोर्ट में फिर से अपनी वापसी की है। अब हालही में इसी फिल्म से परिणीति का एक लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Saina Nehwal Biopic: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ‘साइना’ नामक आगामी बायोपिक में मशहूर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल (Saina Nehwal) का किरदार निभा रही हैं। अभी कुछ दिन पहले ही गर्दन में चोट लगने की समस्या से जूझने के बाद परिणीति ने बैडमिंटन कोर्ट में फिर से अपनी वापसी की है। अब हालही में इसी फिल्म से परिणीति का एक लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसके बाद अब साइना नेहवाल (Saina Nehwal) ने उनकी बायोपिक से एक नई फोटो शेयर की है। साइना नेहवाल ने इस फोटो के साथ प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने परिणीति चोपड़ा को उनके अंदाज में नजर आने के लिए बधाई भी दी है।

आपको बता दे साइना नेहवाल ने बहुत ही लव इमोजी के साथ परिणीति चोपड़ा को बधाई देते हुए लिखा है ‘मेरे जैसी परिणीति चोपड़ा।’ वही फिल्म की बात करे तो इस फिल्म की शूटिंग पिछले वर्ष शुरू हुई थी। अपनी इस फिल्म के लिए परिणीति चोपड़ा ने काफी कड़ी मेहनत की है। परिणीति ने खुद को बैडमिंटन खिलाड़ी नजर आने के स्पेशल ट्रेनिंग भी ली। जिससे वह साइना के किरदार के साथ पूरी तरह से न्याय कर सकें।

ये भी पढ़े: अश्लील वीडियो को लेकर Poonam Pandey की बढ़ सकती है मुश्किलें, Goa Police ने किया गिरफ्तार

Saina Nehwal Biopic

मालूम हो साइना नेहवाल की इस बायोपिक में इसके पहले श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका निभाने वाली थी लेकिन उन्होंने अंत समय में फिल्म छोड़ दी। इसके बाद यह फिल्म परिणीति चोपड़ा के पास चली गई।

इस फिल्म की शूटिंग पिछले वर्ष शुरू हुई है। उस दौरान परिणीति की एक फोटो शेयर करते हुए साइना ने लिखा था ‘जर्नी को यादगार बनाने के लिए तैयारी चल रही है। मेरी ओर से साइना नेहवाल की टीम को बधाई।’ वहीं साइना के ट्वीट पर परिणीति चोपड़ा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा था ‘धन्यवाद मेरी चैंपियन। मैं बहुत नर्वस हूं।’ परिणीति ने इसके पहले फिल्म के बारे में बताते हुए कहा था, ‘यह फिल्म मेरे लिए एकदम खास है।

वही इसी के साथ ही कुछ दिन पहले यह खबर थी कि परिणीति चोपड़ा नवी मुंबई के रामशेथ ठाकुर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आगामी बायोपिक ‘साइना’ की शूटिंग व अभ्यास के लिए पूरे 15 दिन बिताएंगी। ऐसा वह अपने यात्रा के समय में कटौती के मद्देनजर करेंगी। परिणीति ने कहा कि साइना नेहवाल की जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग के लिए बैडमिंटन खेल में सुधार करना उनके लिए बहुत ज्यादा जरूरी है।

ताज़ा ख़बरें