जानें क्यों Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani सिनेमाघरों में नहीं होगी रिलीज

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया जायेगा

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जिसकी शूटिंग अभी चल रही है। इस फिल्म को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज न करके सीधे किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जायेगा। इस बात की जानकारी फिल्म इंडस्ट्री के प्रख्यात फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने दी हैं।

कमाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्विट कर इस बात की जानकारी दी है। कमाल ने फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ पर ट्विट करते हुए लिखा कि,  ‘’मेरे सूत्रों के मुताबिक करण जौहर ने अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी  को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर रिलीज करने का फैसला किया है। यह उनके जीवन का सबसे अच्छा फैसला है।’’

हालांकि, कमाल के इस ट्विट पर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के निर्देशक करण जौहर ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बहरहाल कमाल के इस ट्विट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने कमाल के इस ट्विट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’सबसे अच्छा फैसला क्योंकि रणवीर के ऊपर अब 2 पैसे का भरोसा नहीं रहा। एक बार आलिया के लिए देखने चले जाएं लेकिन रणवीर की ओवरएक्टिंग अब हजम नई होती।’’ वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’ठीक है, कम से कम अब हम इसके लिए मूवी टिकट खरीदने में शर्मिंदगी महसूस किए बिना इसे देख सकते हैं।’’ इसके अलावा एक यूजर ने इस फिल्म को डिजास्टर बताते हुए लिखा कि, ‘’क्योंकि डबल ढोलकी करण जौहर जानते हैं कि अगर यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो ब्लॉकडिजास्टर होगी।’’

बता दें कि, फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आयेंगे। आलिया और रणवीर की यह साथ में दूसरी फिल्म होगी, इससे पहले ये दोनों अभिनेता फिल्म गली बॉय (2019) में नजर आए थे। फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में धर्मेन्द्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आयेंगे। अब देखना होगा कि करण जौहर द्वारा निर्देशित यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होती है या फिर सिनेमाघरों में रिलीज होती है।

ये भी पढ़ें: Tiger Shroff और Sara Ali Khan की फिल्म Mission Eagle को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया

ताज़ा ख़बरें