KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 18: रॉकिंग स्टार यश (Rocking Star Yash) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) स्टारर केजीएफ 2 (KGF Chapter 2) बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नया रिकॉर्ड तोड़ते नजर आ रही हैं। फिल्म वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आकड़ा जल्द ही पार कर लेगी। बता दे फिल्म अपने कलेक्शन को लेकर पहले दिन से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। लगातार फिल्म रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर जबरजस्त कमाई कर रही हैं। वही अब सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए फिल्म 18 दिनों के भीतर 1000 करोड़ रुपये के कलेक्शन के करीब पहुंच गई हैं।
फिल्म (KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 18) ने पहले हफ्ते जबरजस्त कमाई की थी। जिसके बाद से दूसरे हफ्ते भी फिल्म ने धमाल मचाया। वही अब तीसरे हफ्ते फिल्म ने शानदार कमाई की हैं। तीसरे रविवार को यश फिल्म ने 60% की छलांग लगाई है।अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने 11.25 से रु. 11.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर KGF: Chapter 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस प्रकार है:
पहला हफ्ता – Rs. 623 crores (8 days)
दूसरा हफ्ता – Rs. 200 crores
3rd Friday – Rs. 9.50 crores
3rd Saturday – Rs. 16 crores
3rd Sunday – Rs. 21.50 crores
Total – Rs. 870 crores
KGF 2 में यश के अलावा रवीना टंडन और संजय दत्त भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। यह फिल्म 14 अप्रैल, 2022 को कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम भाषा में देश भर में रिलीज हुई है। K.G.F. चैप्टर 2 प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित है। वही KGF 2 देखने के बाद अब यह तह हो गया है की KGF 3 भी जल्द ही दर्शकों के बीच आएगा।