सामने आई Ajay Devgn की फिल्म Singham Again की रिलीज डेट, जुलाई में शुरू होगी शूटिंग

अजय देवगन और रोहित शेट्टी की सुपरहिट फ्रेंचाइजी सिंघम के तीसरे पार्ट सिंघम अगेन की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू होगी और यह दिवाली 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

Singham Again Release Date: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) एक बार फिर बड़े पर्दे पर ‘बाजीराव सिंघम’ के रूप में वापसी करने को तैयार है। अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) का निर्देशन रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) कर रहे है। फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होगी। अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म ‘भोला’ को लेकर सुर्खियों में है। भोला का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने जानकरी दी है कि, ‘अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। सिंघम अगेन रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म है। सिंघम अगेन रोहित शेट्टी के सुपरहिट फ्रेंचाइजी सिंघम का तीसरा पार्ट है। अजय देवगन एक बार फिर बाजीराव सिंघम बनकर सिनेमाघरों में लौट रहे है। फिल्म की शूटिंग जुलाई 2023 में शुरू होगी और दिवाली 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’ इस घोषणा के बाद अजय देवगन के फैंस काफी खुश है।

सिंघम और सिंघम रिटर्न्स बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। इसके ही दोनों पार्ट की कहानी भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फैंस ने फिल्म के दोनों पार्ट को खूब प्यार दिया। पिछले दोनों पार्ट के सुपरहिट होने के बाद दर्शक अब तीसरे पार्ट का इंतजार है। सिंघम के पहले पार्ट में काजल अग्रवाल और दूसरे पार्ट में करीना कपूर खान नजर आई थी। अब तीसरे पार्ट में अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली है। सिंघम अगेन में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार का कैमियो कर सकते है।

अजय देवगन फिलहाल अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म भोला के प्रमोशन में बीजी है। इस फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट नजर आएगी। यह फिल्म साउथ की फिल्म का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज हो चुके है, जो फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहे। फैंस का मानना है कि दृश्यम 2 की सफलता के बाद भी बड़ी हिट साबित हो सकती है। भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: Oscar 2023 से SS Rajamouli का वीडियो हुआ वायरल, फैंस को इस वजह से आया गुस्सा

ताज़ा ख़बरें