Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग हुई शुरू, Alia Bhatt कश्मीर के लिए रवाना

करण जौहर ने अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। आलिया भट्ट आज कश्मीर के लिए रवाना हो गई हैं

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार करण जौहर (Karan Johar) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) इन दिनों एक बार फिर चर्चा में आ गई है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। लेकिन अभी इसका एक गाना शूट होना बाकी है। ये गाना आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की वजह से शूट नहीं हुआ था। लेकिन अब इसके आखिरी शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग के लिए आलिया भट्ट आज कश्मीर के लिए रवाना हो गई है।

आलिया भट्ट को आज सुबह मुंबई के एक प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान आलिया के साथ उनकी मां सोनी राजदान और बड़ी बहन शाहीन भट्ट भी नजर आईं। कहा जा रहा है कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के आखिरी शेड्यूल के लिए आलिया भट्ट कश्मीर रवाना हो गई है। करण जौहर फिल्म के आखिरी गाने की शूटिंग कश्मीर की वादियों में शूट करना चाहते है। हाल ही में टीम के सदस्य कश्मीर के लिए रवाना हुए थे। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

आलिया से पहले रणवीर सिंह मंगलवार रात कश्मीर के लिए रवाना हुए। हाल ही में करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में रोकी और रानी की प्रेम कहानी की पूरी टीम फ्लाइट में बैठी नजर आ रही है। यह एक फनी वीडियो है। बता दें कि करण जौहर लंबे समय के बाद डायरेक्शन की दुनिया में वापसी कर रहे है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में करण जौहर के निर्देशन, बेहतरीन गाने और शानदार लोकेशन देखने मिलेंगे।

करण जौहर की आखिरी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ थी। इसके बाद उन्होंने किसी फिल्म का निर्देशन नहीं किया। हालांकि उनके प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन की कई फिल्में। अब करण एक बार फिर डायरेक्शन की दुनिया में कमबैक कर रहे है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा जया बच्चन, गरिमा अग्रवाल, अमृता पूरी, अंजलि आनंद, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, राज विश्वकर्मा, राज शर्मा, मनोज बक्शी और धर्मेंद्र नजर आने वाले है। फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: Tu Jhoothi Main Makkaar में Kartik Aaryan अपनी इस फिल्म का किरदार दोबारा करेंगे 

ताज़ा ख़बरें