Ranveer Singh को इस एक्ट्रेस की वजह से मिली थी पहली फिल्म, जाने एक्ट्रेस का नाम

रणवीर सिंह अपनी बेहतरीन एक्टिंग और बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में रणवीर ने खुलासा किया कि उन्हें बॉलीवुड में पहला ब्रेक कैसे और किसकी वजह से मिला

Ranveer Singh: यशराज फिल्म्स की डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘द रोमांटिक’ वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हो गई है। इस डॉक्यूमेंट्री में यशराज के कई राज खुले। जिसे जानकार फैंस भी काफी हैरान हो गए है। ये सीरीज 14 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। मीडिया से दूर रहने वाले आदित्य चोपड़ा ने इस सीरीज में कई खुलासे किए है। सीरीज में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने भी कई खुलासे हुए है। यश राज प्रोडक्शन में उन्हें अपने करियर की पहली फिल्म कैसे और किसके कारण मिली, इसका भी खुलासा हो गया है।

द रोमांटिक में अपना पहला ब्रेक पाने वाले रणवीर सिंह ने खुलासा किया है कि कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने उन्हें देखा और आदित्य चोपड़ा को उनकी फोटो दिखाई। लेकिन आदित्य चोपड़ा को फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के लीड रोल के लिए रणवीर सिंह में कुछ खास नहीं लगे। शानू के कहने पर आदित्य चोपड़ा उनके स्क्रीन टेस्ट के लिए तैयार हो गए। जिसके बाद शानू के असिस्टेंट रणवीर को ब्रीफ करने पहुंचे। रणवीर को ब्रीफिंग देने वाली कोई और नहीं बल्कि आज की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक भूमि पेडनेकर थी। रणवीर ने बताया कि भूमि बहुत फ्रेंडली है और उन्होंने सीन को अच्छे से परफॉर्म करके मुझे बताए। इसके बाद आदित्य चोपड़ा ने रणवीर का ऑडिशन देखा और उन्हें बैंड बाजा बारात के लिए कास्ट कर लिया।

द रोमांटिक में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने अपने अनुभव शेयर किए है। रणवीर सिंह अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी है। रणवीर सिंह एक बेहतरीन अभिनेता है। उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। वह देश के साथ-साथ विदेशों में भी जाने जाते है। वह बॉलीवुड के एनर्जेटिक एक्टर हैं।

रणवीर सिंह आखिरी बार रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज और वरुण शर्मा मुख्य भूमिका में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। अब रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है।

ये भी पढ़े: Show Me The Thumka  song पर Shakti Kapoor ने किया मजेदार डांस

ताज़ा ख़बरें