Salman Khan से भिड़ेंगे Ranveer Singh और Alia Bhatt, Rocky Aur Rani Ki Prem Kahini की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahini Release Date : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। ऐसे में अब इस फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट भी कर दी गई हैं। पढ़ें पूरी खबर।

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahini Release Date : 6 नवंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) मां बनी हैं। आलिया और रणबीर कपूर एक बेटी के पेरेंट्स बने है। वही आलिया भट्ट बीते समय से अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahini) को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। ऐसे में अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है । रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई हैं। 

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahini) से पहली बार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट बड़े पर्दे पर एक साथ धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। ऐसे में अब करण जौहर ने अपनी फिल्म के रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी हैं। इस दौरान उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘7 साल बाद अपने पहले घर – सिनेमाघर में लौटने का वक्त आ गया हैं। अपनी सातवी फिल्म के सेट पर मुझे एक नही बल्कि कई शानदार कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला। यह एक ऐसी कहानी हैं जो कि परंपराओं की जड़ों तक जाती हैं और इस कहानी का संगीत आसानी से आपके दिलों को छू लेगा।अब सबका इंतजार खत्म हुआ , रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’

बता दे कि जहां रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahini) 28 अप्रैल को रिलीज होगी। वही सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) 22 अप्रैल को दस्तक देगी। यानी की सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के रिलीज के 6 दिन बाद रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म भाईजान के फिल्म को टक्कर देगी। 

यह भी पढ़ें : Uunchai फिल्म के स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे Anupam Kher, मूवी को लेकर कही यह बात

ताज़ा ख़बरें