Alia Bhatt की प्राइवेट फोटो लीक होने से नाराज है Ranbir Kapoor, एक्शन लेने की तैयारी में एक्टर

सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की प्राइवेट फोटो शेयर करने पर रणबीर कपूर भड़क गए है। वह जल्द ही मीडिया पोर्टल के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी कर रहे है और उन्होंने अपने घर की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते दिनों आलिया की कुछ प्राइवेट फोटो एक न्यूज पोर्टल ने पोस्ट की थी। इस फोटो को दो लोगों ने गुपचुप तरीके से क्लिक किया था। ये फोटो सोशल मीडिया पर आने के बाद तेजी से वायरल हुई और आलिया भट्ट को जमकर गुस्सा आया। इसके बाद उन्होंने न्यूज पोर्टल की जमकर क्लास ली। अब इस मामले पर आलिया के पति और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

सोशल मीडिया पर आलिया की प्राइवेट फोटो पोस्ट करने पर रणबीर कपूर काफी नाराज है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर जल्द ही मीडिया पोर्टल के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे है। फिलहाल वह अपनी फिल्म ‘एनीमल’ की शूटिंग और ‘तू झूठा मैं मक्कार’ के प्रमोशन में बिजी है। कहा जा रहा है कि एनिमल की शूटिंग खत्म होने के बाद रणबीर कपूर एक्शन लेंगे। रणबीर और आलिया को हाल ही में बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस के लिए दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड 2023 मिला है।

कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट की पोस्ट की वजह से रणबीर कपूर को यह बात पता चली है। एक्टर ने अपने घर की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। ताकि इस तरह की घटनाएं आगे न हों। वह अपनी पत्नी की प्राइवसी को लेकर काफी सख्त है। उन्होंने मीडिया से अपनी बेटी की फोटों भी खींचने से मना किया है। आलिया के साथ जो हुआ उस बात से रणबीर कपूर दुखी है। क्योंकि वह मीडिया और पापाराजी से हमेशा अच्छे रिश्ते बनाते है, लेकिन इस बार की घटना को लेकर वह काफी गंभीर है।

आलिया के साथ हुई घटना के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए मुंबई पुलिस को एक्शन लेने की बात कहीं थी और न्यूज पोर्टल को भी काफी कुछ सुनाया था। इस घटना के बाद बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स उनके सपोर्ट में आए और न्यूज पोर्टल पर अपना गुस्सा जाहिर किया। करण जौहर, अर्जुन कपूर, अनुष्का शर्मा, उर्फी जावेद और जान्हवी कपूर समेत कई लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर कर चुके है।

ये भी पढ़े: Four More Shots Please! फेम Maanvi Gagroo ने बॉयफ्रेंड संग की शादी, सामने आई वेडिंग फोटो

ताज़ा ख़बरें