Ramayana के Laxman Sunil Lahiri ने उनसे मिलने आए एक फैन को दिया यह सुनहरा तोहफा

रामायण में भगवान लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी जी ने अपने एक फैन को सुनहरा तोहफा दिया है, जोकि उनसे साइकिल चलाकर मिलने आया था

 Ramayana Laxman Sunil Lahiri: साल 1987 में प्रसारित हुई रामानंद सागर की रामयाण में भगवान लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी जी ने अपने एक फैन को सुनहरा तोहफा दिया है। बीते शुक्रवार लखनऊ से एक फैन सुनील लहरी से साइकिल चलाकर उनसे मिलने उनके घर मुंबई पहुंचा। यह फैन रामायण में मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेताओं से मिलने मुंबई पहुंचा था। इस फैन का नाम अनिल कुमार है और यह लखनऊ से 1900 किलोमीटर  साइकिल चलाकर आया है।

यह फैन सुनील लहरी से मिला, इस दौरान अभिनेता ने अपने इस फैन को एक चांदी का सिक्का तोहफे के रूप में दिया। सुनील जी ने अपने इस फैन के साथ एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, ‘’अनिल कुमार जो लखनऊ से मुंबई 1900 किलोमीटर का सफर साइकिल पर तय कर मुंबई रामायण के कलाकारों से मिलने आए धन्य है रामायण के प्रति यह श्रद्धा मैंने आशीर्वाद स्वरूप मां लक्ष्मी का एक चांदी का सिक्का प्रदान किया भगवान उनको स्वस्थ रखे और खूब तरक्की दे।’’ सुनील जी ने इस वीडियो में अपने इस फैन के बारे में बताया है और अपने इस फैन को आशीर्वाद भी दिया है, इसके अलावा चांदी का सिक्का भी भेंट किया।

अभिनेता सुनील जी के इस भाव पर फैंस भी काफी अच्छे कमेेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’वाह कितनी अच्छी बात है ये तो सर आप बहुत अच्छे हैं… जय श्री राम।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’बहुत बढ़िया। बड़े प्रशंसक की सराहना की जिन्होंने वास्तव में आपसे मिलने के लिए कड़ी मेहनत की, सर।’’ इसके अलावा एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’श्री राम लक्ष्मण जी तो ईश्वरीय अवतार थे ही लेकिन आप भी कम नही है जो आपने उन अवतारों को प्रत्यच्छ रूप से सम्पूर्ण मानव दिखाया।जिसके हमसब आपके ऋणी है। जय श्री राम।’’

बता दें कि, सुनील जी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 1980 में आई फिल्म ‘द नक्सालाइट’ से शुरू की थी। उन्होंने ‘बहारों की मंजिल (1991)’, टीवी सीरीज परमवीर चक्र और फिल्म जन्म कुंडली में भी काम किया। लेकिन उन्हें असल पहचान टीवी सीरीयल रामायम से मिली, जिसमें उन्होंने लक्ष्मण का किरदार निभाया था। लोग उनको आज भी इस किरदार के लिए उन्हें काफी सम्मान और प्यार देते हैं।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss Finale से पहले ही Shiv Thakare का चमका सितारा, एक बड़े शो का मिला ऑफर

ताज़ा ख़बरें