Rakul Preet Singh बनी Flop Films की मशीन, फ्लॉप फिल्मों की संख्या हुई 12

बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में काम करने वाली प्रतिभाशाली अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह लगातार 12 फ्लॉप फिल्में दे दी है

Rakul Preet Singh  Flop Films: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में काम करने वाली खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह जोकि इन दिनों अपनी कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त है। रकुलप्रीत ने लगातार 12 फ्लॉप फिल्में दे दी हैं। रकुलप्रीत ने साल 2019 से लेकर अबत कुल 12 फ्लॉप फिल्में दे दी है। उन्होंने साल 2019 पहली फ्लॉप तमिल फिल्म ‘नंद गोपालन कुमारन’ (NGK) दी और आखिरी साल 2022 में फ्लॉप फिल्म ‘थैंक गॉड’ दी। 

रकुलप्रीत सिंह की लगातार 12 फ्लॉप फिल्में: 

1.नंद गोपालन कुमारन (NGK): साल 2019 में सूर्या, साई पल्लवीं और रकुलप्रीत सिंह स्टारर तमिल नंद गोपालन कुमारन (NGK) को सेल्वराघवन द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में रकुलप्रीत सिंह भी अहम किरदार में थी। फिल्म की कहानी अच्छी होने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म का बजट 64 करोड़ रुपए था, लेकिन इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 60 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 

2. मनमधुदु 2: साल 2019 में आई रकुलप्रीत सिंह की दूसरी तेलुगू फिल्म मनमधुदु 2 भी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई थी। इस फिल्म का बजट 30 करोड़ था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 17 करोड़ रुपए की ही कमाई की थी।

3. मरजावां: साल 2019 में आई रकुल यह तीसरी फिल्म थी। यह बॉलीवुड की फिल्म थी। इस फिल्म का बजट लगभग 40 करोड़ था, लेकिन पर इसने औसत 60 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म को ट्रैंड एनालिस्ट ने फ्लॉप करार दिया था।

4. शिमाला मिर्ची: रकुलप्रीत सिंह की साल 2020 की यह बॉलीवुड फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट राजकुमार राव थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ एक करोड़ रुपए की कमाई की थी।

5. चेक: रकुलप्रीत सिंह और नितिन स्टारर यह तेलुगू फिल्म साल 2019 में  रिलीज की गई थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 14 करोड़ रुपए की कमाई की थी और इस फिल्म का बजट लगभग 20 करोड़ रुपए थे।

6. सरदार का ग्रैंडसन: अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म सरदार का ग्रैंडसन भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके अलावा इस फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी खराब रिव्यू दिए थे।

7.कोंडा पोलम: साल 2021 में आई तेलुगू फिल्म कोंडा पोलम जिसमें  पंजा वैष्णव तेज और रकुलप्रीत सिंह मुख्य किरदार में थे। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म बजट 15 करोड़ रुपए था, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ पांच करोड़ रुपए की कमाई की थी। 

8. अटैक: जॉन अब्राहम और रकुलप्रीत स्टारर यह फिल्म साल 2022 में रिलीज की गई थी। इस फिल्म का बजट 80 करोड़ रुपए था, लेकिन बॉक्स ऑफिस इसने सिर्फ 22 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 

9.रनवे 34: साल 2022 में रिलीज हुई अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुलप्रीत सिंह स्टारर  फिल्म रनवे 34 भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म का बजट 75 करोड़ रुपए था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 53 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

10. कटपुतली: साल 2022 में आई अक्षय कुमार और रकुलप्रीत सिंह स्टारर फिल्म कटपुतली को सिनेमाघरों में रिलीज न करके ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया। यह फिल्म भी जयादा सफल नहीं रही थी।

11. डॉक्टर जी: आयुष्मान खुराना और रकुलप्रीत सिंह स्टारर यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म का बजट लगभग 35 करोड़ रुपए था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 40 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 

12. थैंक गॉड: अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुलप्रीत सिंह स्टारर इस फिल्म को 2022 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म का बजट 98 करोड़ रुपए था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 49 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

ये भी पढ़ें: इस दिन ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ में रिलीज होगी Rajkummar Rao की Bheed, रिलीज हुआ फर्स्ट लुक

ताज़ा ख़बरें