Roohi Trailer Out: जाहन्वी कपूर का भूतिया अवतार देख उड़े राजकुमार राव के होश, देखें वीडियो

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao), वरुण शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'रूही' 11 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म का पहला लुक जारी किया गया था और अब फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है, जो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

Film Roohi Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao), वरुण शर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘रूही’ 11 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म का पहला लुक जारी किया गया था और अब फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है, जो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। ट्रेलर में जाहन्वी कपूर का भूतिया लुक हर तरफ छा गया है। एक्ट्रेस के फैंस के बीच भी उनका नया लुक काफी पसंद किया जा रहा है। अभी तक एक्ट्रेस को फैंस ने मूवीज में सिंपल और शांत लुक में ही देखा था। लेकिन, यह पहली बार है जब वह कुछ ऐसा करती दिख रही हैं। इस ट्रेलर को इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है।

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘रूही’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है और अभी तक इसे 1 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि ट्रेलर को जारी हुए 5 घंटे ही हुआ है। ट्रेलर में जान्हवी कपूर के भूतिया अंदाज के अलावा राजकुमार राव और वरुण शर्मा का अंदाज भी खूब पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर में जान्हवी कपूर को एक ऐसी चुड़ैल के रूप में दिखाया गया है, जिसकी नजर शादी वाले घरों पर रहती है।

ये भी पढ़े: Shilpa Shetty की बेटी समिशा का पहला जन्मदिन, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बेटी के लिए लिखी ख़ास बात

Rajkummar Rao and Janhanvi Kapoor Upcoming Film ‘Roohi’ Trailer Out

हालांकि, फिल्म का ट्रेलर ‘स्त्री’ से मिलता-जुलता है। जिसमें राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर की जोड़ी नजर आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। अब जान्हवी कपूर भूत बनकर लोगों डराने के लिए तैयार हैं। हाल ही में फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किए गए थे। जिसमें एक-एक कर जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा के लुक रिवील किए गए। मालूम हो श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री’ को भी काफी पसंद किया गया है। अब ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘रूही’ को भी इतना ही प्यार मिलेगा।

ताज़ा ख़बरें