पैरिस फैशन वीक में रोमांटिक हुए Priyanka Chopra और Nick Jonas, एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने हाल ही में पेरिस फैशन वीक में शिरकत की। जिसकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है

Priyanka Chopra-Nick Jonas: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती है। वह अक्सर अपनी और परिवार के साथ फोटो शेयर करती रहती है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की है। यह फोटो पैरिस फैशन वीक की है। इन फोटोज में प्रियंका पिंक कलर के ड्रेस में अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ नजर आ रही है। इन फोटोज में दोनों रोमांटिक मूड में नजर आ रहे है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पांच तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उनके साथ पति निक जोनस भी नजर आ रहे है। देसी गर्ल प्रियंका पिंक आउटफिट में नजर आ रही है और निक जोनास ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे है। पहली फोटो में प्रियंका पिंक कलर के पर्स के साथ पिंक कलर की ड्रेस में नजर आ रही है। दूसरी फोटो में भी प्रियंका इसी ड्रेस में नजर आ रही है। तीसरी फोटो में निक और प्रियंका साथ नजर आ रहे है। इस फोटो में निक प्रियंका के पीछे खड़े है और प्रियंका के कंधे को किस कर रहे है।

चौथी फोटो में प्रियंका अकेले कैमरे की तरफ देखते हुए पोज दे रही है। पांचवीं और आखिरी फोटो में प्रियंका और निक हॉट पोज दे रहे है। एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फैंस प्यार लुटा रहे है और खूब कमेंट भी कर रहे है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास वैलेंटिनो वुमेन्सवियर हाले विंटर 2023-2024 शो का हिस्सा थे। इस दौरान दोनों ने अपना रोमांटिक अंदाज दिखाया है। प्रियंका की ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन फोटोज में उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास नजर नहीं आईं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आने वाली है। हाल ही में इस सीरीज का टीजर रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस सीरीज का निर्माण रूसो ब्रदर्स ने किया है। इसके अलावा प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आने वाली है। इस फिल्म की कहानी जोया अख्तर ने लिखी है।

ये भी पढ़े: जब मैं काम मांगने जाता था ,तो मुझे प्रोड्यूसर अपने ऑफिस से भगा दिया करते थे: Manoj Bajpayee

ताज़ा ख़बरें