- विज्ञापन -
- विज्ञापन -

एक साल की हुई Priyanka Chopra की बेटी Malti, Nick Jonas ने बताया कैसे सेलिब्रिटी किया बर्थडे

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास पहला जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस बात की जानकारी निक ने एक इंटरव्यू में दी है। प्रियंका और निक साल 2022 में सरोगेसी से माता-पिता बने है

- विज्ञापन -

Malti Marie Chopra Jonas Birthday: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास एक साल की हो गई है। हाल ही में निक ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्होंने और प्रियंका ने मालती का पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका ने मालती का बर्थडे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। क्योंकि मम्मी-पापा की राजकुमारी बड़ी मुश्किलों के बाद उनकी जिंदगी में आई है। उन्होंने अपनी बेटी को बेहद खूबसूरत और लाजवाब बताया है।

निक ने इंटरव्यू में बताया कि हम जानते हैं कि जिस वक्त हमारी बेटी का जन्म हुआ वह हमारे लिए मुश्किलों से भरा था। इस हफ्ते हमने उनका जन्मदिन मनाया। हमने उसका जन्मदिन एक भव्य पार्टी के साथ मनाया। ताकि जब वह बड़ी हो तो देखे कि उसके माता-पिता ने कितनी खुशी मनाई। जब मालती का जन्म हुआ तो वह 100 दिन तक अस्पताल में रही।

- विज्ञापन -

प्रियंका सोशल मीडिया पर अपने पति निक और बेटी मालती के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। पीसी ने कभी अपनी लाडली का चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन उनका क्यूट अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। प्रियंका लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन हाल ही में वह भारत आई थीं। वह यहां आकर बहुत खुश थीं। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए दी। कोरोना महामारी के बाद वह पहली बार अपने देश आई थी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने साल 2018 में राजस्थान में शाही अंदाज में शादी की थी। इसके बाद साल 2022 में उन्होंने सरोगेसी के जरिए मां बनने का ऐलान किया था। मां बनने के बाद प्रियंका, निक और मालती की कई फोटोज सामने आ चुकी हैं। लेकिन मालती का चेहरा अभी तक सामने नहीं आया है। मालती का चेहरा देखने के लिए फैंस बेताब हैं। दिवाली पर भी उन्होंने अपने परिवार की फोटो शेयर करते हुए फैन्स को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी। इस सीरीज को पैट्रिक मरेन और रूसो ब्रदर्स ने बनाया है।

- विज्ञापन -

ये भी पढ़े : दुबई में Shah Rukh Khan ने अपने खास अंदाज़ से जीता लोगों का दिल, Pathaan के डायरेक्टर के साथ देखा मैच

- विज्ञापन -
- विज्ञापन -

ताज़ा ख़बरें

- विज्ञापन -