Priyanka Chopra To Skip Parineeti Chopra Wedding Ceremony: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणिती चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चढ्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। राजस्थान ने उदयपुर में होने वाली वेडिंग सेरीमनी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेहंदी सेरीमनी कल हो गई और आज हल्दी और संगीत सेरीमनी का आयोजन होना है। शादी में शामिल होने वाले वीआईपी मेहमानों का आना शुरू हो गया है। पर लगता है कि परी की शादी में बहन प्रियंका चोपड़ा जोनस शामिल नहीं हो पाएंगी।
जैसा कि आपको मालुम हैं कि प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अमेरिका में हैं और वहां वो अपने कुछ प्रोजेक्ट्स के कमिटमेंट में बिजी हैं। शायद इसीलिए वो परी की शादी को मिस कर सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा पहले ही मेहंदी सेरीमनी को मिस कर चुकी हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्यारा सा मेसेज इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। प्रियंका ने प्यारी बहन परी और राघव चढ्ढा को उनकी नई इनिंग के लिए बधाई दी है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई स्टोरी में पीसी ने लिखा है कि मैं आशा करती हूं कि मेरी लिटिल वन इस बड़े दिन पर खुश होगी। नई इनिंग के लिए परी और राघव को बधाई। मैं हमेशा आपसे प्यार करती हूं और विश करती रहूंगी।
प्रियंका चोपड़ा के इस मेसेज से साफ है कि वो अपनी बहन की होने वाली शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी। आपको बता दें कि परिणिती की शादी आम आदमी पार्टी के नेता व राज्य सभा सदस्य राघव चढ्ढा से हो रही है। दोनों ने एक साथ लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी की हैं और वहीं से ही दोनों में प्यार हो गया था लेकिन वापस आकर दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से इसे जाहिर नहीं किया था। जब दोनों एक साथ स्पॉट किए जाने लगे, तो मीडिया में इस बात की जानकारी हुई कि दोनों पहले से ही एक दूसरे को जानते हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं।
वहीं अगर परिणिता चोपड़ा के वर्कफ्रंट व फिल्मी सफर की बात करें, तो परी का फिल्मी सफर बहुत ज्यादा कामयाब नहीं रहा है। हालाकि परिणिती ने कुछ दमदार रोल किए हैं लेकिन उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस नहीं किया और बाद में वो फिल्मों में कम नजर आने लगी। परिणिती ने अपना फिल्मी करियर की शुरूआत रणवीर सिंह के अपोजिट फिल्म लेडीज वर्सेस रिकी बहल से की थी। जिसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा और दीपनिता शर्मा नजर आई थी बाद में दूसरी फिल्म में वो अर्जुन कपूर के साथ फिल्म इश्कजादे में नजर आई थी।
ये भी पढ़े: Aishwarya Rai के इस Kiss ने मचा दी थी सनसनी, एक Fan ने भेज दिया था Legal Notice तो बच्चन परिवार भी था नाखुश