Priyanka Chopra ने बोला कि महिला की तुलना में पुरुष घर के मुखिया के रूप में पूरे जीवन का मजा लेता है, फैन बोला कैसे मजे 

Priyanka Chopra: बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने एक अलग मुकाम बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोकि फिल्मों और विवादित बयानों को लेकर खबरों में बनी रहती है। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने पुरुषों के जीवन पर एक बड़ा बयान दे दिया है। प्रियंका ने कहा कि है पुरुषों ने घर के मुखिया के रूप में हमेशा अपने जीवन का आनंद उठाया है। 

प्रियंका ने हाल ही में न्यूज एजेंसी ANI को दिए एक इंटरव्यू में पुरुषों और महिलाओं की सफलता को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। प्रियंका ने इंटरव्यू में कहा कि, ‘’मैंने अपने जीवन में कई ऐसे मर्दे देखें हैं, जिनको मेरी सफलता से काफी दिक्कत थी। लेकिन वहीं कुछ ऐसे भी मर्दे थे जिन्हें मेरी सफलता से कोई दिक्कत नहीं थी। मुझे लगता है कि पुरुषों ने हमेशा एक परिवार को अपने दम पर चलाने का आनंद लिया है और हमेशा इस बात पर गर्व महसूस किया है। उन्होंने एक घर के मुखिया के रूप में अपने जीवन का भरपूर आनंद लिया है। लेकिन जब कोई महिला ऐसा काम करती है, तो पुरुषों को एक इनसिक्योरिटी महसूस होने लगती है।’’

आगे इसी पर बातचीत करते हुए प्रियंका ने कहा कि, ‘’लेकिन हमे अपने बेटों को यह सिखाना होगा कि अगर घर पर खाली बैठे हैं, या वे रोते हैं तो उसमें कोई दिक्तत नहीं है। अगर तुम्हें कोई तकलीफ है तो तुम उसे अपनी मां, बहन या गर्लफ्रेंड के साथ शेयर कर सकते हो, इसमें तुम्हरी कोई बेइज्जती नहीं होगी। इसके अलावा पुरुषों को महिलाओं को जिम्मेदारी संभालने का मौका देना चाहिए।’’

इस इंटरव्यू को  ANI ने  अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है। इसी इंटरव्यू पर अब फैंस भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने प्रियंका के इस इंटरव्यू पर ट्विट करते हुए लिखा कि,  ‘’पुरुषों ने स्वतंत्रता का आनंद लिया है। …….. सीरियसली ऐसी बात है !! यहां जिम्मेदारी निभाते निभाते वक्त गुजर गया और सबको लगता है कि पुरुष (उनमें से ज्यादातर) खुद का आनंद ले रहे हैं। हालाँकि हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है और हमें उसका सम्मान करना चाहिए।’’

इसके अलावा एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’अच्छा तो तुमने एक अमीर सफल नौजवान से शादी क्यों की? तुम किसी घर और बच्चों को संभालने  और घर पर रहने के इच्छुक व्यक्ति से शादी कर सकती थी।’’ हालांकि, कुछ फैंस प्रियंका के विचारों का समर्थन भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जानिए फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan को लेकर दर्शकों का रूझान कैसा है, क्या हिट हो पायेगी फिल्म? 

ताज़ा ख़बरें