Priyanka Chopra और Nick Jonas ने Preity Zinta के साथ खेली जमकर होली

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति निक जोनस ने लॉस एंजेलिस में प्रीति जिंटा व उनके पति जीन गुडएनफ के साथ जमकर होली मनाई

Priyanka Chopra Holi Celebration: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति निक जोनस ने लॉस एंजेलिस में प्रीति जिंटा व उनके पति जीन गुडएनफ के साथ जमकर होली मनाई। इस मौके पर दोनों के दोस्त भी शामिल थे। अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पति जीन और दोस्तों के साथ लॉस एंजेलिस में प्रियंका चोपड़ा और निक के घर पर होली मनाते हुए तस्वीरें और वीडियो साझा की हैं। फोटो के अलावा एक्ट्रेस ने कुछ और दोस्तों के साथ रंगों में सराबोर एक वीडियो भी साझा किया।

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपने कैप्शन में लिखा है कि सभी को होली की शुभकामनाएं, आज का दिन कितना मजेदार रहा। इतना शानदार मेजबान होने के लिए प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस का धन्यवाद। आप लोगों के साथ होली मनाना बहुत अच्छा लगा। भगवान का शुक्र है कि बारिश नहीं हो रही थी, और सूरज निकल चुका था। नाचने और स्वादिष्ट खाने के बाद आज रात मैं एक बच्चे की तरह सो रही हूं।

इसके अलावा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने प्रशंसकों को होली की शुभकामनाएं दी हैं और पिछले साल के होली उत्सव से अपनी और निक जोनास की एक तस्वीर साझा की। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 में राजस्थान में शादी की थी। दोनों ने पिछले साल जनवरी में सरोगेसी के माध्यम से अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया। प्रियंका चोपड़ा हमें जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो सीरीज ‘सिटाडेल’ में दिखाई देंगी।

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की मोस्ट अवेटेड हॉलीवुड फिल्म लव अगेन इसी साल मई महीने में रिलीज होगी। जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। प्रियंका इस फिल्म में सैम ह्यूगन के अपोजिट नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के पति निक जोनस का कैमियो भी है। जिसे लेकर उनके फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। प्रियंका इस फिल्म में मीरा का किरदार प्ले कर रही हैं।

ये भी पढ़े: चीन में रिलीज होगी Varun Dhawan और Anushka Sharma की Sui Dhaaga

ताज़ा ख़बरें