Father’s Day के मौके पर Priyanka Chopra ने पति Nick Jonas और बेटी को दी ख़ास गिफ्ट

प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की हुई इस तस्वीर में भी बेटी का चेहरा नहीं दिख रहा है। इस तस्वीर में निक को अपनी 6 महीने के बेटी को खड़ा करने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है।

Priyanka Chopra-Nick Jonas Fathers Day: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) इसी साल एक बच्ची के पेरेंट्स बने हैं। इसी कड़ी में इस कपल ने इस साल अपना पहला फादर्स डे (Fathers Day) सेलिब्रेट किया। प्रियंका और निक ने इस साल की शुरुआत में अपनी बेटी मालती मैरी का सरोगेसी के जरिए वेलकम किया था। बेबी मालती मदर्स डे के मौके पर प्रियंका के घर पर आई थी। इससे पहले वह कुछ महीनों के लिए एनआईसीयू में रखी गई थीं। बेबी के वेलकम में प्रियंका ने इमनोशनल कर देने वाला लंबा नोट लिखा था। अब, फादर्स डे के मौके पर, प्रियंका और निक ने अपनी छोटी बच्ची के साथ तस्वीर साझा कीं। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। साथ ही इस कपल के फ्रेंड्स और फैंस जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

आपको बता दे प्रियंका चोपड़ा (Priyanak Chopra Daughter) द्वारा शेयर की हुई इस तस्वीर में भी बेटी का चेहरा नहीं दिख रहा है। इस तस्वीर में निक को अपनी 6 महीने के बेटी को खड़ा करने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में मालती रेड कलर के क्यूट आउटफिट में नजर आईं। इसमें निक के सिर्फ पैर दिखाई दे रहे हैं। पिता-पुत्री की जोड़ी ने मैचिंग सफेद जूते पहने थे, जिस पर उनके नाम के पहले अक्षर लिखे हुए हैं। यह गिफ्ट प्रियंका ने ख़ास अपनी बेटी और पति के लिए बनवाए हैं।

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने इस क्यूट तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी फर्स्ट फादर्स डे माय लव। आपको अपनी लिटिल गर्ल के साथ देखना मेरी सबसे बड़ी खुशी है.. घर वापस आने के लिए कितना शानदार दिन है… आई लव यू.. ऐसे और भी दिन आने बाकी है.” निक जोनास ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यही तस्वीर शेयर की है और एक प्यारा सा नोट लिखा हैं।

निक जोनास (Nick Jonas) ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मेरी लिटिल गर्ल के साथ फर्स्ट फादर्स डे। फादर डॉटर स्नीकर्स देने और मुझे डैडी बनाने के लिए प्रियंका चोपड़ा को धन्यवाद, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। सभी डैड्स और केयरटेकर्स को हैप्पी फादर्स डे। ”निक ने इस तस्वीर का क्रेडिट फोटोग्राफर दिव्या ज्योति को दिया है।

वर्कफ्रंट की बात करे तो प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने अमेज़न प्राइम वीडियो सीरीज़ की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने सेट से पर्दे के पीछे के पलों का एक असेंबल वीडियो शेयर करते हुए इसकी शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी थी। उन्होंने सीटाडेल की शूटिंग अटलांटा में की थी। आने वाले दिनों में प्रियंका कई नए प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं।

ये भी पढ़ें: जानिए आखिर क्यों Lata Mangeshkar ने भारत रत्न जीतने पर नहीं मनाया था जश्न? भाई Hridaynath Mangeshkar ने किया खुलासा

ताज़ा ख़बरें