Priyanka Chopra ने पति Nick और बेटी Malti के साथ बीच पर बिताया संडे

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिनमें वह कैलिफोर्निया के बीच पर मस्ती करती नजर आ रही है

Priyanka Chopra Spent Sunday On Beach: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब प्रियंका ने अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी बेटी का पहला बर्थडे ग्रैंड पार्टी के साथ सेलिब्रेट किया। अब प्रियंका ने अपना संडे परिवार के साथ बिताया। प्रियंका और निक ने अपना संडे बीच पर बिताया। जिसकी कुछ तस्वीरें प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी मालती के साथ कैलिफोर्निया के बीच पर खूब मस्ती की। देसी गर्ल ने अपना संडे परिवार के साथ अपने अंदाज में मस्ती करते हुए मनाया। हालांकि इस बार भी उन्होंने मालती का चेहरा नहीं दिखाया। ऐसे में यूजर्स ने उनसे सवाल पूछने शुरू कर दिए। साथ ही कुछ ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। प्रियंका ने हाल ही में अपनी बेटी मालती के साथ एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था। इस फोटोशूट के साथ उन्होंने बताया कि क्यों उन्होंने मां बनने के लिए सरोगेसी का रास्ता क्यों चुना।

देसी गर्ल ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं और दोनों बीच की ओर देख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में प्रियंका, निक और मालती तीनों एक साथ नजर आ रहे हैं और कैमरे को पोज दे रहे हैं। तीसरी तस्वीर में प्रियंका, मालती और निक बीच पर खड़े नजर आ रहे हैं। मालती प्रियंका की गोद में हैं और निक अपनी बेटी के साथ खेल रहे हैं। प्रियंका की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। इसके बाद वह बॉलीवुड में फराह अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह तिकड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएगी।

ये भी पढ़े: Kartik Aaryan, Aap Ki Adalat में हुए इमोशनल बोले, ‘’मैं एक फैनमेड सुपरस्टार हूं’’

ताज़ा ख़बरें