बर्फीली पहाड़ियों में रोमांस करते दिखे Priyanka और Nick, बेटी Malti भी आई नजर

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक साथ काफी समय बिताते है। हाल ही में प्रियंका और निक ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की। जिसमें वह बर्फीले पहाड़ों पर मस्ती और रोमांस करते नजर आ रहे है

Priyanka Chopra-Nick Jonas: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है। वह अपने पति निक जोनास (Nick Jonas)के साथ कई रोमांटिक फोटो शेयर करते रही है। दोनों मीडिया के सामने भी एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने से नहीं कतराते है। अब वैलेंटाइन वीक भी शुरू हो गया है। ऐसे में ऐसा कैसे हो सकता है कि सेलेब्स कोई रोमांटिक तस्वीर शेयर न करें। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है। जिसमें दोनों बर्फीले पहाड़ों में मस्ती और रोमांस करते नजर आए।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास इन दिनों क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे है। उनके साथ उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास भी साथ है। प्रियंका और निक दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बर्फीले पहाड़ों में मस्ती और करते हुए तस्वीरें शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन लिखा है कि, ‘हर रोज परफेक्ट मोमेंट बनाना।’ फोटो में देख सकते है कि प्रियंका बर्फ से खेल रही है और निक के साथ रोमांटिक भी हो रही है। दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे है और खूब एन्जॉय कर रहे है।

तस्वीरों में मालती प्रियंका की गोद में नजर आ रही है। लेकिन मालती का चेहरा नहीं दिख रहा है। इस तस्वीर में प्रियंका और निक का चेहरा भी नहीं दिख रहा है। बता दें की हाल ही में प्रियंका और निक ने अपनी बेटी मालती का चेहरा दिखाया था। जोनास ब्रदर्स स्टार मिला उस इवेंट में प्रियंका ने बेटी का चेहरा दिखाया। मालती फेस रिवेल होते ही उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। मालती का चेहरा सामने आने के बाद फैंस ने कहा की वह निक जोनास की कॉपी है और वह निक की तरह दिखती है। मालती का चेहरा देखने का बाद फैंस बहुत खुश है।

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अक्सर अपने फैमेली और फ्रेंड्स के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती है और फैंस उनकी लेटेस्ट अपडेट से जुड़े रहते है। प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आने वाली है। वह वेब सीरीज में भी नजर आने वाली है। प्रियंका बॉलीवुड की फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आने वाली है। ये जोया अख्तर की फिल्म है। इसमें उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी लीड रोल में है। इस फिल्म का निर्देशन मल्टी टैलेंटेड फरहान अख्तर करने वाले है।

ये भी पढ़े: एक दूजे के हुए Sidharth-Kiara, शेयर की वेडिंग फोटो

ताज़ा ख़बरें